नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अंपायर के कुछ फैसलों पर सवाल उठाते हुए चीटिंग ट्रेंड करने लगा था। हालांकि कप्तान शाकिब अल हसन ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि मैच में अनफेयर जैसा कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन

अब बांग्लादेश के घरेलू टूर्नामेंट (बांग्लादेश क्रिकेट लीग वनडे) में खराब अंपायरिंग का नजारा सामने आया है। अंपायर के एक फैसले पर बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल बुरी तरह बौखला गए। ये नजारा ईस्ट जोन (इस्लामी बैंक) बनाम नॉर्थ जोन (बीसीबी नॉर्थ) के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। बीसीबी नॉर्थ के 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामी बैंक के बल्लेबाज तमीम इकबाल 4 गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रहे थे। ओपनिंग करने उतरे तमीम अपनी टीम के लिए बड़ी साझेदारी करना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन

अंपायर के आउट करार देने पर भड़के तमीम

जैसे ही रिपन मंडल ने इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, ये बॉल टप्पा पड़कर उछली और तमीम के सीने के पास से गुजर गई। तमीम ने इसने बचने की कोशिश करते हुए खुद को गेंद से दूर किया और बॉल पीछे खड़े फील्डर ने कैच कर ली। इसके बाद रिपन ने जोरदार अपील कर दी। ये देख तमीम चौंके और इसके बाद उनकी हैरानी तब और बढ़ गई जब अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया।

विज्ञापन

अंपायर से भिड़ गए

तमीम ने हाथ से इशारा करते हुए रिएक्शन दिया और वे अंपायर पर बौखलाते हुए भिड़ गए। इधर अंपायर भी कम नहीं थे। वे तमीम के पास गए और उन्हें अपने फैसले से कंवेंस करते नजर आए। इस दौरान वे काफी कॉन्फिडेंट दिखे। आखिरकार तमीम को 7 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। तमीम इस टूर्नामेंट में ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं। 20 नवंबर को खेले गए पिछले मुकाबले में भी वे कुछ खास नहीं कर सके और 29 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। हाल ही फर्स्ट क्लास के दो मैचों में भी वे फ्लॉप रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ