IPL 2023: आईपीएल 2023 का रोमांच चरम पर है। इस सीजन के 17वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 3 रनों से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में एमएस धोनी आखिरी गेंद पर छक्का नहीं लगा पाए। हालांकि उन्होंने 17 गेंद पर 32 रनों की तूफानी पारी खेली। इस बीच बॉलीवुड के भाईजान कहलाने वाले सलमान खान ने अपने फेवरेट क्रिकेटर का खुलासा किया है।
सलमान खान ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना फेवरेट क्रिकेट बताया है। दरअसल, सलमान इन दिनों अपनी फिल्म “किसी का भाई किसी की जान “ के प्रमोशन में जुटे हैं। इसके लिए वह शनिवार को आईपीएल मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर स्टूडियो में नजर आएंगे। इस शो का एक वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें सलमान खान ने खुलासा कि है कि धोनी उनके फेवरेट खिलाड़ी हैं।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1646439460119396352?s=20
दरअसल, प्रोमो वीडियो में सलमान खान कुछ बच्चों से क्रिकेट से जुड़े सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। तभी उन्होंने धोनी से जुड़ा एक सवाल किया, जिस पर बच्चे जवाब भी देते हैं। इस बीच सलमान खान दबे स्वर में कहते हैं, धोनी मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर?
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम और आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। वह चार बार सीएसके को ट्रॉफी जिता चुके हैं। वहीं टीम इंडिया के लिए उन्होंने 2007 का टी20 विश्वकप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जिताया है। उन्होंने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए हैं। 350 वनडे में धोनी ने 10773 रन बनाए हैं, जबकि 98 टी20 में उनके नाम 1617 रन हैं। वहीं आईपीएल के 238 मुकाबलों में 5036 रन हैं। धोनी ने वनडे में एक विकेट भी निकाला है।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
4 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines