IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। ये वर्चुअल नॉकआउट मैच है। इसमें जो भी टीम जीतेगी वह प्लेऑफ की रेस में बने रहेगी। वहीं हारने वाली टीम का सफर लगभग समाप्त हो जाएगा।
आरसीबी ने जीते 5 मैच
बेंगलुरु को इस सीजन अब तक खेले गए 11 मैचों में से 5 में जीत और 6 में हार मिली है। टीम के पास 10 अंक हैं। वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है। टीम को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
आरसीबी के टॉप परफॉर्मर
आरसीबी की तरफ से अब तक इस टूर्नामेंट में फाफ डू प्लेसी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 101 मैचों में 576 रनों का आंकड़ा पार कर दिया है। वहीं टीम की तरफ से गेंदबाजी में सबसे अच्छा प्रदर्शन मोहम्मद सिराज का रहा है जिन्होंने 15 विकेट झटके हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने जीते 6 मैच
राजस्थान ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं, जिनमें टीम को 6 में जीत और इतने ही मैचों में हार मिली। टीम के पास अभी 12 पॉइंट्स हैं। टीम फिलहाल पांचवे स्थान पर है। टीम ने पिछले मैच में केकेआर को बुरी तरह से हराया था।
राजस्थान रॉयल्स के टॉप परफॉर्मर
आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए हैं। उनके खाते में अब तक 575 रन है। उनके नाम एक शतकीय पारी भी है। वहीं गेंदबाजी में चहल ने 21 विकेट लिए हैं।
RCB vs RR Head to Head: कौन किसपर भारी?
हेड टु हेड की बात करें तो राजस्थान और बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें 14 मैच बेंगलुरु और 12 मैच राजस्थान ने जीते हैं, वहीं तीन मैच बेनतीजा रहे।
Jaipur Pitch Report: कैसी है जयपुर की पिच?
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को बहुत रास आती है। गेंदबाज के लिए यहां थोड़ी मुश्किल होती है। इस पिच पर दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को बढ़त मौजूद है। इस मैदान पर आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था जिसमें एसआरएच को जीत मिली थी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, एडम जंपा, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर– फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाख, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
46 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines