---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: ‘ये है राइली रूसो का पावर’ खड़े-खड़े गेंद को भेजा स्टेडियम के बाहर, गेंदबाज भी रह गया हैरान, देखें वीडियो

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से मात दे दी। मैच काफी रोमांचक था और अंतिम ओवर में डेविड वॉर्नर की टीम को जीत मिली। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो राइली रूसो रहे जिन्होंने 37 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से मात दे दी। मैच काफी रोमांचक था और अंतिम ओवर में डेविड वॉर्नर की टीम को जीत मिली। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो राइली रूसो रहे जिन्होंने 37 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 82 रन की पारी खेली। रूसो ने इस पारी में कई बेहतरीन छक्के जड़े जिसमें से एक में तो गेंद स्टेडियम के ही बाहर चली गई।

रुसो ने सैम कुरेन को धोया

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 15वें ओवर में गेंदबाजी करने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुरेन आए। उन्होंने पहली गेंद पर रूसो को छकाया। वहीं दूसरे गेंद पर राइली ने शॉट मारने का सोचा। जैसे ही गेंद उनके पास पहुंचे उन्होंने मिड ऑन की दिशा में खड़े-खड़े गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। उनके शॉट में ताकत इतनी थी कि बॉल स्टेडियम के भी बाहर चली गई।

---विज्ञापन---

इस शॉट को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच रोमांच बढ़ गया। वे झूम उठे और कई लोगों ने इसे अपने कैमरे में भी कैद किया। वहीं इसे देखकर पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन और गेंदबाज सैम कुरेन हैरान रह गए। ट्विटर पर भी कई लोगों ने इसकी तारीफ की।

और पढ़िए –IPL 2023: शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का तूफान देख वॉन-मूडी गदगद, ट्विटर पर पढ़े कसीदे

---विज्ञापन---

मैच का लेखा-जोखा

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स से पृथ्वी शॉ (54) और डेविड वार्नर (46) ने 94 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दिलाई।इसके बाद रूसो ने नाबाद 82 रन की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में PBKS ने 50 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे।इसके बाद अथर्व तायड़े (55) और लिविंगस्टोन ने अर्धशतक लगाए, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: May 18, 2023 09:21 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola