IPL 2023: शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का तूफान देख वॉन-मूडी गदगद, ट्विटर पर पढ़े कसीदे

IPL 2023 Shubman Gill Yashasvi Jaiswal

IPL 2023 Shubman Gill Yashasvi Jaiswal

नई दिल्ली: टीम इंडिया और गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों धमाकेदार फॉर्म में हैं। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गिल ने अपने आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी जड़ी। इसी के साथ 13 मैचों में 576 रन जड़कर ऑरेंज कैप की दावेदारी में आगे बढ़ गए हैं। गिल फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों और दिग्गजों को चकित कर रही है।

विज्ञापन

माइकल वॉन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी

वहीं दूसरी ओर अनकैप्ड बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट रहे हैं। जायसवाल सेंचुरी ठोक चुके हैं और वह गिल से महज एक रन पीछे हैं। दोनों बल्लेबाजों को टीम इंडिया का फ्यूचर कहा जा रहा है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी की गिल को लेकर ट्विटर पर अनोखी बातचीत सामने आई है।

विज्ञापन

दरअसल, शानदार सेंचुरी के बाद माइकल वॉन ने ट्वीट कर कहा था- सुपरस्टार बन रहा है।

विज्ञापन

इस पर रिप्लाई करते हुए मूडी ने लिखा- बन रहा है या बन गया है? इस ट्वीट का जवाब देते हुए वॉन ने लिखा- बन गया है।

विज्ञापन

मूडी ने जायसवाल की भी तारीफ की। मूडी ने तो यहां तक लिखा- आप इसे अभी से देख सकते हैं, गिल और जायसवाल आने वाले वर्षों के लिए सभी प्रारूपों में टीम इंडिया के शीर्ष क्रम में हैं। भविष्य उज्ज्वल है!

विज्ञापन

टीम इंडिया में शामिल करने की मांग 

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी प्रतिभा साबित कर दी है। अब उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की पैरवी भी की जा रही है। हालांकि गिल पहले से ही टीम इंडिया में हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप का भी आयोजन होना है। ऐसे में दिग्गजों ने दोनों बल्लेबाजों को टीम इंडिया का फ्यूचर कहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ