IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इनके नतीजों से प्वाइंट्स टेबल में भी निरंतर बदलाव का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स व चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इसके नतीजों के चलते प्वाइंट्स टेबल में भारी बदलाव हुए हैं।
शनिवार को पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया इस मैच में दिल्ली को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस जीत के साथ राजस्थान ने 2 अंक अपने खाते में किए और लीग में टॉप पर पहुंच गई।
और पढ़िए – IPL 2023, KKR vs GT: आमने-सामने होगी कोलकाता और गुजरात की टीम, हार्दिक पांड्या समेत कई सितारे आएंगे नजर
शनिवार को दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई की टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और अपने खाते में 2 अंक जोड़े। हालांकि वह नेट रनरेट के मामले में राजस्थान से पीछे रह गई।
दिल्ली कैपिटल्स पर 57 रनों से जीत दर्ज करे के बाद आरआर का नेट रन रेट +2.067 जो अन्य टॉप 4 टीमों से काफी बेहतर है। इस सूची में दूसरे पायदान पर केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाएंट्स हैं, वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है।
DC vs RR: यशस्वी जायसवाल चमके, राजस्थान ने जीता मैच
दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल की पारी की बदौलत 200 रनों का लक्ष्य दिया। जीत के लिए मिले 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए DC की टीम डेविड वार्नर के अर्धशतक (65) के बावजूद 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी।
और पढ़िए – IPL 2023, SRH vs PBKS: पहली जीत की तलाश में पंजाब के खिलाफ उतरेगी हैदराबाद की टीम, फ्री में ऐसे देख सकेंगे लाइव
MI vs CSK: चेन्नई के गेंदबाज चमके
मुंबई और चेन्नई के बीच वानखेड़े में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम के बल्लेबाज शुरुआत से ही चेन्नई के आगे ढेर होते नजर आए। इसके चलते मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 157 रन बना सकी। जवाब में सीएसके ने अजिंक्य रहाणे की अर्धशतकीय पारी (61) की बदौलत 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
29 mins agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
35 mins agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
1 hr agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
1 hr agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
3 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines