IPL 2023 PBKS vs RR Live Update: आईपीएल 2023 अब अंतिम पड़ाव पर है। इस लीग का 66वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच धर्मशाला में खेला गया। इस रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स पर 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। रॉयल्स के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का ठोक अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। इस मैच में जीत के बाद रॉयल्स की प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा हो गई हैं, जबकि पंजाब के लिए रेस खत्म हो गई है।
धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 187 रन बनाए। आखिर के 2 ओवरों में पंजाब के बल्लेबाजों ने 46 रन बटोरे। पंजाब के लिए सैम कुरेन ने 49 जबकि शाहरुख खान ने 23 गेंद पर 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली। जितेश शर्मा ने 28 गेंद पर 44 रनों का योगदान दिया।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स की टीम को यशस्वी जायसवाल ने शानदार ओपनिंग दी। उन्होंने 36 गेंदों में 50 रन ठोके, वहीं दूसरे छोर से देवदत्त पडिक्कल ने 30 गेंदों में 51 रन जड़े। कप्तान संजू सैमसन 2 और जोस बटलर डक पर आउट हुए। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर ने 28 गेंदों में 46 रन की जबर्दस्त पारी खेलकर रॉयल्स के लिए मैच बना दिया। रियान पराग ने 12 गेंदों में 20 रन जड़े। ध्रुव जुरेल ने मैच को 4 गेंदों में 10 रन बनाकर फिनिश किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
2 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
4 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines