हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन का बड़ा धमाका, पचासा ठोक एलीट लिस्ट में मारी एंट्री

विज्ञापन
Ishan Kishan First Reaction After Remaining Out in World Cup 2023 Team India Loss

India vs Pakistan Asia Cup 2023 Ishan Kishan Batting: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के तहत शनिवार को श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया। पाकिस्तानी पेस अटैक के सामने भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। हालांकि मिडल ऑर्डर में ईशान किशन ने बेहतरीन पारी खेलकर भारतीय टीम को मुश्किल से बचाने में मदद की। ईशान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पचासा ठोक डाला।

भारत के 12वें बल्लेबाज बने ईशान किशन 

लगातार चार वनडे मुकाबलों में ईशान की ये चौथी फिफ्टी रही। इसके साथ ही उन्होंने यूनिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह वनडे में लगातार अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए। ईशान ऐसा करने वाले भारत के 12वें बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ईशान ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में लगातार 52, 55 और 77 रन की पारी खेली थी। खास बात यह है कि ईशान पांचवें नंबर पर पहली बार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है रिकॉर्ड 

सचिन तेंदुलकर के नाम लगातार 5 अर्धशतकों का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 1994 में वेस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। उनके अलावा पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भी लगातार पांच अर्धशतक बना चुके थे। विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा भी लगातार पांच बार ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, एमएस धोनी, सुरेश रैना और श्रेयस अय्यर लगातार 4 अर्धशतकों का रिकॉर्ड बना चुके हैं। ईशान ने इस लिस्ट में एंट्री ले ली है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola