Which player can be included in place of Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले ही भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने पहले 2 मैचों के स्क्वाड से अपना नाम वापस ले लिया है। खिलाड़ी तीसरे मुकाबले में वापसी कर सकते हैं, लेकिन 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच हैदराबाद में होने वाले टेस्ट मैच में खेलते नहीं दिखेंगे। ऐसे में बड़ा सवाल है कि अगर कोहली नहीं, तो अगले मुकाबले में कोहली की जगह किसे टीम में शामिल किया जा सकता है। कोहली की जगह लेने के लिए 4 खिलाड़ियों में रेस लगी हुई है, चलिए बताते हैं किस खिलाड़ी के टीम में शामिल होने की अधिक संभावना है।
ये भी पढ़ें:- Jasprit Bumrah बनना चाहते हैं भारतीय टीम के कप्तान, गेंदबाज ने उदाहरण के साथ जताई ख्वाहिश
पुजारा हैं सबसे बड़े दावेदार
कोहली की जगह टीम में शामिल होने वाले पहले दावेदार हैं चेतेश्वर पुजारा। खिलाड़ी ने हाल ही में झारखंड के खिलाफ रणजी में खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा था। पुजारा ने झारखंड के खिलाफ 243 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 30 चौके भी निकले थे। खास बात है कि पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना 20 हजार रन भी पूरा कर लिया है। ऐसे में पुजारा कोहली की जगह शामिल होने वाले सबसे बड़े दावेदार के रूप में भी देखे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने किया ऐलान, Rinku Singh की अचानक हुई स्क्वाड में एंट्री
अभिमन्यु ईश्वरन का अनोखा रिकॉर्ड
अगले दावेदार अभिमन्यु ईश्वरन हैं। खिलाड़ी को कई दफा भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल भी किया गया है, लेकिन कभी खेलने का मौका नहीं मिला है, ऐसे में उन्हें भी टीम में शामिल किया जा सकता है। खिलाड़ी ने अपने करियर में कुल 90 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, इनमें खिलाड़ी के बल्ले से 46.40 की औसत से 6589 रन निकले हैं। इसमें उन्होंने 22 शतकीय और 26 अर्धशतकीय पारी भी खेली है। तीसरे खिलाड़ी सरफराज हैं। फैंस की चाहत है कि सरफराज को टेस्ट क्रिकेट टीम में शामिल किया जाए। सरफराज ने अभी तक कुल 44 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले हैं, इसमें उनके बल्ले से 68.20 की औसत से 3751 रन निकले हैं। इसके साथ ही खिलाड़ी ने 13 शतक और 11 फिफ्टी भी जड़े हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम? यहां पढ़ें सभी 5 दिनों का अपडेट
रजत पाटीदार की धुआंधार पारी
रजत पाटीदार भी भारतीय टीम में शामिल होने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। रजत ने हाल ही में इंडिया ए के लिए खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ कमाल की पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 158 गेंदों में 151 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और 5 छक्के भी निकले थे, ऐसे में उन्हें भी कोहली की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
35 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
40 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines