ENG vs IND: भारत के खिलाफ सबसे तेज टेस्ट शतक किसने ठोका? ये रही टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

Fastest Test century against India: इस आर्टिकल में हम आपके लिए टेस्ट फॉर्मेट में भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट लाए हैं. जैमी स्मिथ की इस लिस्ट में एंट्री हो गई है.

Jamie Smith

Jamie Smith

विज्ञापन

जैमी स्मिथ ने 80 गेंदों पर सेंचुरी जड़ दी और हैरी ब्रूक के साथ 170 रनों की साझेदारी करके खेल रहे हैं. ब्रूक 93 रनों पर नाबाद हैं. जैमी स्मिथ ने 80 बॉल पर शतक ठोका और रिकॉर्ड बुक को हिला दिया. वो भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक जमाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने हैं. फिलहाल एजबेस्टन में मुकाबले का तीसरा दिन है. दूसरा सेशन चल रहा है. टीम इंडिया के 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड 5 विकेट खोकर 256 रन बना चुका है. अभी वो 331 रन पीछे है.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ सबसे तेज टेस्ट शतक जमाने वाले चौथे बैटर

जैमी स्मिथ टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने कामरान अकमल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2006 में 81 गेंदों पर लाहौर में शतक जमाया था. इस लिस्ट में नंबर एक पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने साल 2012 में पर्थ के मैदान पर सिर्फ 69 बॉल पर सेंचुरी ठोक दी थी. यह रिकॉर्ड आज तक अमर है.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे तेज शतक

69 गेंदें – डेविड वार्नर, पर्थ, 2012
75 गेंदें – एबी डिविलियर्स, सेंचुरियन, 2011
78 गेंदें – शाहिद अफरीदी, लाहौर, 2006
80 गेंदें – जेमी स्मिथ, बर्मिंघम, 2025*
81 गेंदें – कामरान अकमल, लाहौर, 2006

इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक जमाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बैटर

जैमी स्मिथ इंग्लैंड के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 80 बॉल में एजबेस्टन में शतक जमाया. हैरी ब्रूक भी 80 गेंदों में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक ठोक चुके हैं. इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड गिल्बर्ट जोसेप क्रिकेटर के नाम है, जिन्होंने 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कमाल किया था. यह रिकॉर्ड आज तक अमर है.

विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)

76 गिल्बर्ट जेसप बनाम ऑस्ट्रेलिया द ओवल 1902
77 जॉनी बेयरस्टो बनाम न्यूजीलैंड ट्रेंट ब्रिज 2022
80 हैरी ब्रूक बनाम पाक रावलपिंडी 2022
80 जेमी स्मिथ बनाम इंडिया एजबेस्टन 2025 *
85 बेन स्टोक्स बनाम न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2015

विज्ञापन

कौन हैं जैमी स्मिथ?

जैमी स्मिथ इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बैटर हैं. उनकी उम्र महज 24 साल है. घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टेस्ट में मौका मिला है. साल 2024 में उन्होंने डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक वो 12 टेस्ट की 19 पारियों में 51.69 की औसत से 827 रन बना चुके हैं. यह उनके करियर का दूसरा ही शतक है. अब तक वो 4 फिफ्टी भी ठोक चुके हैं. वहीं वनडे के 13 मैचों में उन्होंने एक फिफ्टी के दम पर 258 रन किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ