IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित-विराट की जोड़ी रच सकती है इतिहास, आज तक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें मुकाबले के लिए तैयार हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा.

IND vs WI

रोहित-विराट करेंगे बड़ा कारनामा (Photo: AI)

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. फैंस भी मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं. विंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बढ़िया रहा है. पिछले कुछ सालों में वेस्टइंडीज की टीम को काफी कम जीत मिली हैं. सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर होंगी. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद से वो पहली बार मैदान पर नज़र आएंगे. रोहित और विराट की जोड़ी पहले मैच में इतिहास रच सकती है. दोनों एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं जो आजतक कोई नहीं कर पाया है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली करेंगे बड़ा कारनामा

वर्ल्ड क्रिकेट में कोई ऐसी जोड़ी नहीं है जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक हजार रन बनाए हों. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं. दुनिया में अभी तक 23 जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने वनडे में किसी ना किसी टीम के खिलाफ हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई ऐसा नहीं कर पाया है. रोहित और विराट की जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ 982 रन बना चुकी है. 15 मैचों में दोनों ने इतने रन अभी तक बनाए हैं. दोनों के बीच चार बार शतकीय पार्टनरशिप हुई है. पहले वनडे में दोनों को साथ खेलने का मौका मिल सकता है. अगर दोनों के बीच 18 रन की साझेदारी हुई तो फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ हजार रन बनाने वाले पहली जोड़ी बन जाएगी. विराट और रोहित इतिहास रच देंगे.

विज्ञापन

2027 वनडे वर्ल्ड कप पर विराट की नजरें

2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. विराट कोहली ने कहा है कि ये उनका भारत के लिए अंतिम टूर्नामेंट होगा. विराट ने संकेत दे दिए हैं कि इसके बाद वो संन्यास ले लेंगे. विराट ने जियो हॉटस्टार से बातचीत करते हुए कहा कि वो किसी भी हाल में अगले साल का वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं. कोहली ने ये भी कहा कि वो इसके लिए अपनी पूरी जान लगा देंगे. विराट अभी तक 4 वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. वो अगले साल का वर्ल्ड कप जीतकर क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ““मेरे लिए ये भारत के लिए खेलने वाला आखिरी वर्ल्ड कप है. ये ही चीज मेरे लिए प्रेरणा है. मैं मैदान पर सबकुछ झोंक देना चाहता हूं. मैं किसी भी हाल में वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं और ये मेरा मकसद है. इसके लिए मुझे जो भी करना पड़ेगा, वो मैं करूंगा.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज, देखें लिस्ट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ