IND vs WI: पहले वनडे में केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका, 35 रन बनाते ही 10 हजार रनों का आंकड़ा करेंगे पार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. केएल राहुल मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि अपने करियर में हासिल कर सकते हैं.

KL Rahul

केएल राहुल बनाएंगे खास रिकॉर्ड (Photo: X)

KL Rahul: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे मैच आज खेला जाएगा. दोनों टीमें मुकाबले के लिए तैयार हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक्शन में नज़र आएंगे. इंग्लैंड सीरीज के बाद दोनों खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है. खैर पहले वनडे में सभी की नजरें केएल राहुल के ऊपर भी होंगी. राहुल एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. विंडीज के खिलाफ राहुल ने हमेशा रन बनाए हैं. उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. वो पहले वनडे में भी रन बनाना चाहेंगे. आइए आपको बताते हैं कि राहुल कौन सा कारनामा कर अपने करियर में इतिहास रच सकते हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

केएल राहुल पहले वनडे मैच में 35 रन बनाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर सकते हैं. टीम इंडिया के लिए राहुल का करियर अभी तक बढ़िया रहा है. मौका मिलने पर हमेशा उन्होंने रन बनाए हैं. वो अब तक भारत के लिए टी20, वनडे और टेस्ट को मिलाकर कुल 240 मैच खेल चुके हैं. 280 इनिंग में उनके नाम 9965 रन दर्ज हैं. वो अब तक 22 शतक और 63 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. राहुल अब 35 रन बनाते ही 10 हजार रन पूरे कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात है कि वो इस मुकाम को हासिल करने वाले 15वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. विंडीज के खिलाफ राहुल ने 5 वनडे मैचों में 282 रन बनाए हैं. वो एक शतक और अर्धशतक लगा चुके हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल का शानदार करियर

केएल राहुल का करियर अभी तक काफी अच्छा रहा है. उन्होंने 70 टेस्ट मैचों में 4288 रन बनाए हैं. टेस्ट में वो अब टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हैं. उनके बेस्ट स्कोर 199 रन है. 12 शतक और 21 शतक वो अभी तक टेस्ट में लगा चुके हैं. इसके अलावा 98 वनडे मैचो में वो 3412 रन बना चुके हैं. 112 रनों का उनका बेस्ट स्कोर रहा है. 8 शतक और 20 अर्धशतक वो जड़ चुके हैं. उनका औसत 49.45 का रहा है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वनडे में उन्होंने अभी तक काफी बढ़िया बल्लेबाजी की है. राहुल 72 टी20 मैचों में 2265 रन बना चुके हैं. 110 उनका बेस्ट स्कोर रहा है. 2 शतक और 22 अर्धशतक वो अब तक लगा चुके हैं. IPL में भी राहुल ने खूब रन बनाए हैं. उन्होंने 159 मैचों में 5815 रन बनाए हैं. उनके नाम 6 शतक और 45 अर्धशतक हैं. मौजूदा समय में वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ