हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: आखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो, लगातार कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी-20 सीरीज का 5वां मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. घरेलू मैदान पर सीरीज टीम इंडिया नहीं हारना चाहेगी. जिसके कारण ही टीम इंडिया को इस मुकाबले में अपना 200 प्रतिशत देना होगा. जिससे सीरीज का नतीजा हमारे पक्ष में आए.

विज्ञापन
Indian Cricket Team में दिख सकता है बड़ा बदलाव (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: टीम इंडिया साल 2019 के बाद से घरेलू मैदान पर कोई भी टी-20 सीरीज नहीं हारी है. ऐसे में इस सिलसिले को टीम इंडिया आगे भी जारी रखना चाहेगी. इसके लिए टीम इंडिया मैदान पर अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाली है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर भी इस मुकाबले में बहुत ही सोच समझकर फैसले करने वाले हैं. जिससे टीम इंडिया सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर सके. इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए 3 स्टार खिलाड़ी बहुत ही अहम साबित होने वाले हैं. 

संजू सैमसन 

विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अब तक बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. सीरीज के दूसरे मुकाबले में संजू सैमसन ने 82 रनों की पारी खेली थी. वहीं उसके बाद चौथे टी-20 मुकाबले में भी सैमसन ने सिर्फ 23 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी. सैमसन को अब यही फॉर्म सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी जारी रखना होगा. अगर सैमसन ने पावरप्ले में बहुत ही धमाकेदार बल्लेबाजी की और बड़ा स्कोर बनाया, तो टीम इंडिया आसानी से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ा स्कोर बना सकती है. सैमसन फिलहाल बहुत ही तेजी से रन बना रहे हैं. 

ईशान किशन 

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन से भी टीम मैनेजमेंट को बड़ी उम्मीदें हैं. किशन ने इस सीरीज के 4 मैचों में से 3 मुकाबलों में बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही सीरीज के आखिरी मुकाबले में किशन को बड़ी पारी खेलना होगा. अब तक इस सीरीज में किशन ने छोटी लेकिन अहम पारी खेली है. लेकिन बेंगलुरु में किशन को बड़ी पारी खेलनी होगी. जिससे वो टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने में मदद कर सके. किशन हाल के समय में बहुत ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का मनोबल भी किशन तोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार, टीम इंडिया के लिए खेले हैं 33 मैच

भुवनेश्वर कुमार 

इस टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अब तक बहुत ही ज्यादा निराश किया है. ऐसे में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की एंट्री के बाद उनसे उम्मीदें बढ़ गई है. भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के पिछले 2 सीजन में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भुवी का रिकॉर्ड भी बहुत ही शानदार रहा है. ऐसे में इस रिकॉर्ड को भुवनेश्वर 5वें टी-20 मुकाबले में भी जारी रखना चाहेंगे. अगर भुवी ने पावरप्ले में विकेट निकाला, तो वेस्टइंडीज के लिए कमबैक करना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स? वायरल वीडियो के बाद खड़ा हुआ सवाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola