Team India

IND vs SA: गिल OUT, संजू IN... टी20 सीरीज में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? चोट ने बढ़ाई गंभीर की टेंशन!

Team India Playing 11 vs SA: BCCI ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज मिस करने के बाद शुभमन गिल की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. हालांकि, उनकी फिटनेस पर अभी सवाल है और ये गौतम गंभीर की टेंशन बढ़ा रहा होगा. आइए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

Team India Playing 11 vs SA: टी20 क्रिकेट में मौजूदा समय में टीम इंडिया नंबर 1 है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी बड़ी-बड़ी टीमों ने टीम इंडिया के सामने घुटने टेके हैं. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की भिड़ंत होने वाली है. 9 दिसंबर से इस श्रृंखला की शुरुआत होगी. BCCI ने अब टीम इंडिया के 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान किया है. शुभमन गिल को टीम में जगह मिली है लेकिन उनकी चोट ने अभी भी गौतम गंभीर की टेंशन बढ़ाई हुई है. अगर वो फिट नहीं हुए, तो पहले टी20 में उनकी जगह संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी का ध्यान रहने वाला है. तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल मिडल ऑर्डर में खेल सकते हैं. अगर संजू ओपनिंग करते हैं, तो मिडल ऑर्डर में शिवम दुबे खेल सकते हैं. गिल फिट हो गए, तो विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को चांस मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती पर गेंदबाजी अटैक में भार होगा. वॉशिंगटन सुंदर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में प्रदर्शन अच्छा था और वो भी प्लेइंग 11 में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/जितेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

BCCI ने 3 दिसंबर 2025 को टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड का ऐलान किया, जिसमें रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी का नाम नहीं है. हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है. स्क्वाड कुछ इस प्रकार है:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ