28 चौके और 15 छक्के जड़ने के बाद भी टीम इंडिया में नहीं हुई वापसी, स्टार बल्लेबाज को BCCI कर रहा इग्नोर!

Ishan Kishan Ignored: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. कुछ प्लेयर्स लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं और इस सीरीज में उनके चुने जाने की उम्मीद थी. इसमें ईशान किशन का नाम सबसे ऊपर था. अच्छे प्रदर्शन के बावजूद किशन को नहीं चुना गया, जो हैरान करने वाला है. आइए उनके SMAT रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

Ishan Kishan Ignored

ईशान किशन फिर इग्नोर

Ishan Kishan Ignored: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 सदस्यी टीम का ऐलान हो गया है. 9 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला शुरू होने वाली है. ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा है और लग रहा था कि टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में वापसी हो जाएगी. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वो दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. तगड़े प्रदर्शन के बावजूद BCCI और सिलेक्टर्स ने उन्हें इग्नोर कर दिया है.

विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली में ईशान किशन मचा रहे तहलका

झारखंड के कप्तान ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 5 पारियों में 67.25 के औसत से 269 रन बनाए हैं. उन्होंने यहां 194.92 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. SMAT के इस सीजन में उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है. वो अब तक 15 छक्के और 28 चौके जड़ चुके हैं. किशन के लिए ये सीजन कमाल का रहा है और इसका फायदा झारखंड को मिला है. किशन की टीम ग्रुप D के टॉप पर है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Virat Kohli की RCB को खरीदने की रेस में आया नया ‘भारतीय’ नाम, पहले भी क्रिकेट लीग में लगा चुका है करोड़ों

ईशान किशन को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इतने तगड़े प्रदर्शन के बावजूद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है, जो हैरान करने वाली बात है. हाल के समय में जितेश शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और ईशान किशन उनकी जगह टीम इंडिया में फिट हो सकते थे. संजू सैमसन को पहले ही टीम इंडिया ने मिडल ऑर्डर में शिफ्ट कर दिया है. शुभमन गिल की फिटनेस पर सवाल है और ऐसे में ईशान किशन बैकअप ओपनर के रूप में अच्छा विकल्प रहते.

विज्ञापन

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ