IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया में जारी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा ब्रिगेड ने अपने पहले 2 मुकाबले जीत लिए। सबसे पहले उसने पाकिस्तान को हराया फिर नीदलैंड को मात दी। अब बारी साउथ अफ्रीका की है। भारत रविवार 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलेगी। इस मैच से पहले पहला विश्वकप विजेता टीम के कप्तान और पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव ने बड़ा बयान दिया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कपिल देव ने भारतीय टीम को चेताया है। उनके मुताबिक एक दो चीजें और हैं, जिनको समय रहते ठीक करना जरूरी है।
अभी पढ़ें – कप्तानी से इस्तीफा नहीं दूंगा…वेस्ट इंडीज के कप्तान निकोलस पूरन का बड़ा बयान
अभी पढ़ें – PAK vs ZIM: बाबर को कहा था ओपनिंग मत करो…पाकिस्तान की हार के बाद वसीम अकरम का बड़ा खुलासा
हम गेंदबाजी में थोड़ा कमतर हैं- कपिल देव
वर्ल्ड कप में भारत के अब तक के प्रदर्शन को लेकर एक न्यूज चैनल से बातचीत में कपिल देव ने कहा कि ‘बॉलिंग बेहतर हुई है। बैटिंग में मुझे लगता है और स्कोर बन सकता था, लेकिन लास्ट के 10 ओवर में 100 से ऊपर रन बनाकर भरपाई की गई। मैदान बड़े हैं तो स्पिनर थोड़े फायदे की स्थिति में हैं। मुझे अभी भी लगता है कि हम गेंदबाजी में थोड़ बहुत अभी भी कमतर हैं।’
नीदरलैंड के खिलाफ गेंदबाजी अच्छी थी, लेकिन कुछ खामियां दूर करना जरूरी- कपिल देव
कपिल देव ने आगे कहा कि “नीदरलैंड जैसी टीम के खिलाफ, आपके पास सही योजना होनी चाहिए कि लाइन और लेंथ के मामले में कहां गेंदबाजी करनी है। सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसे मैचों में नो बॉल या वाइड नहीं होना चाहिए तो कुल मिलाकर, मैं कहूंगा कि गेंदबाजी अच्छी थी, लेकिन फिर भी कुछ खामियां दिखाई दे रही थीं।”
सूर्यकुमार यादव की तारीफ की
कपिल देव ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि ‘उन्होंने वास्तव में इस टीम में अपने मौके को अच्छी तरह से भुनाया है। इतनी जल्दी रन बनाने के लिए, उनकी और तारीफ की जानी चाहिए।
अभी पढ़ें – शोएब अख्तर के बिगड़े बोल, जिम्बाब्वे से हारे तो Team India को दीं बद्दुआएं
रोहित शर्मा को लेकर कपिल देव क्या कहते हैं?
कपिल देव ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि ‘भारत अभी भी चाहता है कि उनके कप्तान रोहित शर्मा थोड़ा और कॉम्पैक्ट हों, और राहुल कुछ रन बनाए। विराट कोहली को एंकर की भूमिका निभानी चाहिए, क्योंकि वह बाद में पारी की गति को बढ़ा सकते हैं, लेकिन अगर उसे पूरे 20 ओवर में खेलने का मौका मिलता है, तो यह टीम किसी भी टारगेट को चेज कर सकती है।”
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
10 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
32 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
54 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines