नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के महा मुकाबले में क्रिकेट के कई दिलचस्प नजारे देखे गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बड़े झटके दिए। अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को चलता किया। हालांकि इसके बाद इफ्तिखार अहमद और शान मसूद की अच्छी बल्लेबाजी ने टीम का स्कोर संभाल लिया। इस बीच ट्विटर पर अचानक चाचा ट्रेंड करने लगा। आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह।

विज्ञापन

इफ्तिखार अहमद की शानदार बल्लेबाजी

दरअसल, इफ्तिखार अहमद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने 34 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के ठोक 51 रन ठोक डाले। अक्षर पटेल के एक ओवर में इस बल्लेबाज ने तीन छक्के कूटे। इसके बाद पाकिस्तानी फैंस उन्हें चाचा कहकर ट्रेंड चलाने लगे।

विज्ञापन

इफ्तिखार को क्यों कहा जाता है चाचा?

पाकिस्तान में इफ्तिखार अहमद को उनकी उम्र की वजह से चाचा कहकर बुलाया जाता है। कहा जाता है कि 32 साल की उम्र के इफ्तिखार अहमद ने कथित तौर पर अपनी उम्र का फर्जीवाड़ा किया है। व​ह इस उम्र से काफी ज्यादा हैं। एक ‘पुराने’ खिलाड़ी होने की वजह से फैंस उनसे मजाक करते रहे हैं। यूजर्स ट्विटर पर इफ्तिखार को “चाचा जी” और “बाबा” कहकर बुलाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

32शान मसूद ने ठोके नाबाद 52 रन

मैच की बात करें तो शुरुआती झटकों के बाद पाकिस्तान की टीम 159 रनों का स्कोर करने में कामयाब रही। शान मसूद ने नाबाद 52 रन ठोके, वहीं शाहीन अफरीदी ने 8 गेंदों में 16 रन ठाके डाले। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। वहीं हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट उड़ाए। मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ