IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे मैच में हराया है. अब टीम इंडिया दूसरे वनडे मुकाबले में भी जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. दूसरा वनडे मुकाबला 7 नवंबर को खेला जाने वाला है. हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में टीम इंडिया प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव कर सकती है. पिछले मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज नहीं खेले थे. ऐसे में अब उनकी वापसी अब लगभग तय मानी जा रही है. सिराज की वापसी से आकिब नबी का प्लेइंग 11 से पत्ता कट सकता है.
मोहम्मद सिराज की हो सकती है वापसी
टीम इंडिया के सुपरस्टार मोहम्मद सिराज पहले वनडे मुकाबले में नहीं खेले थे. दरअसल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए सिराज न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच खेल रहे थे. 3 नवंबर को वो मुकाबला खत्म हुआ. जिसके बाद 4 नवंबर को वो टीम के साथ जुड़े थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें जरूरी ब्रेक देने का फैसला किया था. सिराज को वो ब्रेक मिले अब समय हो गया है. ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में वापसी लगभग पक्की नजर आ रही है.
ऐसे में मोहम्मद सिराज की वापसी से तेज गेंदबाज आकिब नबी को ही नुकसान होगा. पिछले मुकाबले में बतौर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गूरनूर बरार और अंशुल कंबोज ने कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में उनका दूसरे वनडे मुकाबले में खेलना पहले से ही पक्का नजर आ रहा है. मोहम्मद सिराज की वापसी होने के बाद आकिब नबी को ही बाहर बैठना पड़ सकता है. सिराज को भी अब वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित करना होगा. जिसके लिए विकेट हासिल करने होंगे.
प्लेइंग 11 में नहीं होंगे एक से ज्यादा बदलाव
मौजूदा समय में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर नजर डाले, तो सिर्फ एक ही बदलाव हो सकता है. सिराज की वापसी के अलावा बाकी की प्लेइंग 11 एकदम सेम ही हो सकती है. बल्लेबाजी में हालांकि दिग्गज रोहित शर्मा को दूसरे वनडे मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. वहीं श्रेयस अय्यर को भी अपना प्रदर्शन और बेहतर करना होगा. इस फॉर्मेट में लंबे समय से उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं. ऐसे में उनके ऊपर भी धीरे-धीरे अब दबाव बढ़ता जा रहा है. नमन धीर इस मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी करके खुद को मैच फिनिशर के तौर पर साबित करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, दीपक चाहर का नाम भी शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम की दूसरे वनडे में संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, गूरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स, खलील और एलिस को किया ट्रेड
संबंधित खबरें
7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
50 mins agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
1 hr agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
1 hr agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
3 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
4 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines