T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद शुभमन गिल का धमाका, वनडे कमबैक पर आलोचकों को दिया करारा जवाब!

Shubman Gill Comeback Inning: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने के बाद आखिर शुभमन गिल का कमबैक हुआ. एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी करते ही गिल ने धमाल मचा दिया. शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद उनकी आलोचना कर रहे फैंस को करारा जवाब दिया.

Shubman Gill Comeback Inning

गिल का शानदार कमबैक

Shubman Gill Comeback Inning: शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया. उनके प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे थे और अब वनडे में कमबैक पर गिल ने सभी आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में पहला वनडे मैच गिल के लिए यादगार रहा. उन्होंने यहां शानदार अर्धशतक जड़ा और बता दिया कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का ‘प्रिंस’ क्यों कहा जाता है. पारी की शुरुआत धीमी रही लेकिन गिल ने बाद में बड़े शॉट्स लगाए.

विज्ञापन

शुभमन गिल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 301 रनों का लक्ष्य दिया और रोहित शर्मा जल्दी पवेलियन लौट गए. शुभमन गिल ने चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज मिस की और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिर वो एकदिवसीय क्रिकेट खेलते हुए नजर आए. गिल की शुरुआत काफी धीमी रही और वो 27 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे थे. हालांकि, ‘प्रिंस’ ने फॉर्म में आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू किया. उन्होंने 71 गेंदों में 56 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने इसी बीच 3 चौके और 2 छक्के जड़ दिए. आदित्य अशोक की गेंद पर कप्तान गिल बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने उनका कैच पकड़ लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के ‘बुलेट थ्रो’ ने उड़ाए होश, पलक झपकते ही बल्लेबाज को भेजा पवेलियन, VIDEO वायरल

शुभमन गिल का आलोचकों को करारा जवाब

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गिल की जगह पक्की लग रही थी लेकिन उन्हें फाइनल स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया. शुभमन गिल के हालिया प्रदर्शन की खूब आलोचना हो रही थी. कई लोग उनके वनडे में कप्तान बनने पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहे थे और उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए फिट नहीं माना रहे थे. आखिर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे कमबैक मैच में गिल ने शानदार पारी खेल सभी को जवाब दे दिया.

विज्ञापन

शुभमन गिल का न्यूजीलैंड के खिलाफ तगड़ा प्रदर्शन जारी

शुभमन गिल का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड काफी तगड़ा है. 2019 से लेकर 2026 तक गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 मैच खेले हैं और 679 रन बनाए हैं. कीवी टीम के खिलाफ उनका औसत 67.90 का रहा है. उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. बता दें कि गिल का सर्वाधिक स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ