IND vs NZ: विराट कोहली ने तोड़ा एक और महारिकॉर्ड, 42 रन बनाते ही संगकारा को पीछे छोड़ रच दिया इतिहास

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली धमाल मचा रहे हैं. इस मुकाबले में 42 रनों का आंकड़ा पार करते ही कोहली ने एक और महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोहली अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में अलग-अलग कीर्तिमान रचते आए हैं और अब उन्होंने फिर से एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करके इतिहास रच दिया.

Virat Kohli Big Record

विराट कोहली ने रचा इतिहास

Virat Kohli Big Record: विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं. वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 28 हजार रन बनाने का कारनामा करने में सफल हुए. न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में हो रहे सीरीज के पहले वनडे मैच में विराट ने एक और महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. 42 रन बनाते ही वो श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा से आगे निकल गए हैं. वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली ने रच दिया इतिहास

कुमार संगकारा ने अपने 666 अंतर्राष्ट्रीय मैचों के करियर में 28016 रन बनाए थे. वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे. सालों से ये रिकॉर्ड उनके नाम था. नंबर 1 पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 782 पारियों में 34357 रन बनाए. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में 42 रन ठोकते ही कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया. विराट ने 624 पारियों में कुमार से ज्यादा रन बना दिए. वो अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं. टॉप 2 में भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो सबसे सफल खिलाड़ी हैं. बता दें कि कोहली का औसत संगकारा और तेंदुलकर, दोनों से बेहतर है.

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच रन औसत
सचिन तेंदुलकर7823435748.5
विराट कोहली62428017*52.7
कुमार संगकारा6662801646.8
रिकी पोंटिंग6682748346.0
महेला जयवर्धने7252595739.2

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के ‘बुलेट थ्रो’ ने उड़ाए होश, पलक झपकते ही बल्लेबाज को भेजा पवेलियन, VIDEO वायरल

विराट कोहली का अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने महारिकॉर्ड तोड़ने के बाद संभलकर बल्लेबाजी जारी रखी है. उन्होंने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस पारी में कोहली ने 6 चौके जड़े. कोहली का ये लगातार पांचवां 50+ स्कोर है. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शुभमन गिल के साथ उनकी अच्छी पार्टनरशिप देखने को मिली. दोनों ने मिलकर 94 गेंदों में 100 रन जोड़ दिए. टीम इंडिया के लिए ये रन चेज आसान लग रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ