IND vs NZ: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज, जानिए तिरुवनंतपुरम में कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला भी होगा.

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report: न्यूजीलैंड के हाथों चौथे टी-20 में मिली हार के बाद टीम इंडिया पांचवें मुकाबले में जोरदार पलटवार करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. सूर्या एंड कंपनी सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है. हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगी. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव से एक बार फिर तूफानी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, टीम के गेंदबाज भी अपने प्रदर्शन से रंग जमाना चाहेंगे.

विज्ञापन

कैसी खेलती है तिरुवनंतपुरम की पिच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां टी-20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड पर गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है. बल्लेबाजों को तिरुवनंतपुरम में रनों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. हालांकि, यहां पर ओस काफी अहम रोल निभाती है, जिसके कारण रनों का पीछा करना काफी आसान हो जाता है. यानी टॉस जीतने वाला कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है.

विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े?

तिरुवनंतपुरम के मैदान ने अब तक कुल 7 मैचों की मेजबानी की है. इसमें से 4 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ जीत लगी है. वहीं, पहले बॉलिंग करने वाली टीम को 3 मैचों में जीत नसीब हुई है. पहली पारी का औसतन स्कोर यहां 155 रन रहा है. वहीं, दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 143 रन है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर 4 विकेट खोकर 235 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जो इस ग्राउंड का सबसे बड़ा स्कोर भी है.

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली थी हार

सीरीज के चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 215 रन लगाए थे. हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 165 रन बनाकर ढेर हो गई थी. टीम की ओर से सिर्फ शिवम दुबे ही लय में दिखाई दिए थे. दुबे ने 23 गेंदों में 65 रनों की आतिशी पारी खेली थी. वहीं, रिंकू सिंह ने 39 रनों का योगदान दिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ