IND vs NZ: अभिषेक शर्मा का बलिदान भी नहीं लौटा सका संजू सैमसन की फॉर्म, दोनों हो गए बुरी तरह से फेल 

IND vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. जिसके पहले चारों मुकाबले में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. चौथे मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बड़ा रिस्क लिया, लेकिन उसके बाद भी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. संजू ने बहुत ज्यादा निराश किया है. 

sanju samson and abhishek sharma

sanju samson and abhishek sharma

IND vs NZ: टीम इंडिया टी20 क्रिकेट में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रही है, लेकिन एक कमजोरी टीम की नहीं दूर हो रही है. पहले शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज फेल हो गए. जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर करके दोबारा संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाजी का मौका दिया. कीवी टीम के खिलाफ सीरीज में भी संजू बुरी तरह से फेल हो गए. दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चौथे टी20 मैच में एक बड़ा बलिदान भी किया. जिसके बाद भी दोनों ही सलामी बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हो गए. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का बलिदान भी नहीं आया संजू के काम  

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर स्ट्राइक लिया. जिसके बाद वो पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए. इससे पहले खेले गए 3 टी20 मैचों में संजू सैमसन ने स्ट्राइक लिया था. उस समय संजू भी बुरी तरह से फेल हो गए थे. अभिषेक शर्मा के इस बड़े त्याग के बाद भी संजू सैमसन 15 गेंदों में सिर्फ 24 रनों की ही पारी खेली. संजू ने पहले मैच में 10 रन बनाए, तो वहीं दूसरे मैच में सिर्फ 5 रन बनाए.

विज्ञापन

तीसरे टी20 मुकाबले में संजू का भी खाता नहीं खुला था. वहीं बात अभिषेक के फॉर्म की करें तो पहले मैच में उन्होंने 35 गेंदों में ही 84 रन ठोक दिए थे. जिसके बाद दूसरे मैच में भी उनका खाता नहीं खुला था. तीसरे मुकाबले में सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके 20 गेंदों में नाबाद 68 रनों की पारी खेली थी. अब आखिरी मुकाबले में इस जोड़ी को एक और मौका दिया जा सकता है. 

विज्ञापन

संजू सैमसन हो सकते हैं बाहर 

कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया 31 जनवरी को टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी. जहां पर संजू सैमसन बड़े टेस्ट से गुजरने वाले हैं. अगर 5वें टी20 मैच में भी सैमसन फेल हो जाते हैं, तो उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. वहीं उनकी जगह टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एंट्री हो सकती है. किशन ने अभी तक नंबर 3 पर बल्लेबाजी करके कमाल का प्रदर्शन किया है. तिलक वर्मा की वापसी के बाद वो नंबर 3 पर खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ