IND vs ENG: वनडे सीरीज 3-2 से जीतने के बाद इंडिया अंडर-19 टीम ने पहले यूथ टेस्ट में भी कमाल का प्रदर्शन किया। अब दूसरा यूथ टेस्ट मैच शुरू हो गया है। जहां पर पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। वहीं इंग्लिश बल्लेबाजों को बड़ी समस्या से जूझना पड़ा। हालांकि भारतीय मूल के खिलााड़ी ने इंडिया को जमकर परेशान किया। दूसरे दिन इंडिया अंडर 19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को इस खिलाड़ी का भी तोड़ निकलना होगा।
पहले दिन चला टीम इंडिया के गेंदबाजों का जादू
टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसे सही साबित करते हुए गेंदबाजों ने सिर्फ 46 रनों पर ही 4 विकेट हासिल कर लिया था। ऐसे में नजर आ रहा था कि टीम इंडिया जल्द ही इंग्लैंड अंडर-19 टीम की पारी समेट देगी। उस समय कप्तान थॉमस रीव ने 59 रनों की अहम पारी खेली। जहां पर उनका साथ भारतीय मूल के एकांश सिंह ने दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर एकांश सिंह 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम ने 229 रनों पर 7 विकेट गंवा दिया है। हालांकि इंग्लिश टीम दूसरे दिन 300 रनों का आंकड़ा पार करने का पूरा प्रयास करेगी।
भारतीय गेंदबाजों का चला जादू
इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम के आदित्य रावत ने 2 विकेट अपने नाम किया है। हेनिल पटेल ने भी 1 विकेट अपने नाम किया। आरएस अंबरीश और नमन पुष्पक ने भी 2-2 बल्लेबाजों का पवेलियन की राह दिखाई। वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में भी अच्छा किया। दूसरे दिन टीम इंडिया जल्द ही जल्द बचे हुए 3 विकेट हासिल करना चाहेगी। पहली पारी में बड़ी बढ़त ही मुकाबले में टीम इंडिया को आगे कर सकती है। जिसके लिए कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी को बल्ले का कमाल दिखाना होगा।
ये भी पढ़ें: BAN vs PAK: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 23 साल के बल्लेबाज ने मचाया तहलका
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
22 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
29 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines