IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पहली पारी में 269 रनों की पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। अब दूसरी पारी में भी कप्तान गिल ने अपने बल्ले का जादू दिखाया है। दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करके गिल ने बतौर कप्तान इतिहास रच दिया है। इसके अलावा उन्होंने दिग्गज विराट कोहली और सुनील गावस्कर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दूसरी पारी में भी गिल ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
शुभमन गिल ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 80 रन बना चुके हैं। हालांकि शतक जड़ने के पहले ही शुभमन गिल ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिल पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लिश सरजमी पर 1 टेस्ट मैच में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। इतना ही नहीं वो 300 रनों का आंकड़ा एक टेस्ट मैच में पार करने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। इसके अलावा बतौर कप्तान पहले 2 टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी अब गिल के नाम दर्ज हो गया है। गिल ने अभी तक 482 रन बना लिए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 449 रन बनाए थे।
दिग्गज सुनील गावस्कर का भी रिकॉर्ड टूटा
कप्तान शुभमन गिल इसके साथ ही बतौर कप्तान डेब्यू सीरीज में सबसे बड़ा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने डेब्यू सीरीज में 449 रन बनाए थे। जबकि गिल अपनी चौथी पारी में ही 482 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। पांचवे रिकॉर्ड की बात करें तो एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी अब गिल बन चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड दिग्गज सुनील गावस्कर के नाम था। जिन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 344 रन बनाए थे। बर्मिंघम टेस्ट मैच में शुभमन गिल 350 रनों का भी आंकड़ा पार कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़कर रच दिया इतिहास, छक्कों की बारिश करके उड़ाया इंग्लिश गेंदबाजों का होश
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
47 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines