IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई को शुरू होना है। जिसके लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। इंग्लिश टीम अपने प्लेइंग 11 में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करने वाली है। हालांकि भारतीय दिग्गज टीम इंडिया को ज्यादा बदलाव करने की सलाह दे रहे हैं। इसी लिस्ट में अब घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार वसीम जाफर का नाम शामिल हो गया है। जाफर ने टीम इंडिया को आखिरी टेस्ट मैच के लिए 4 बदलाव करने की सलाह दी है।
टीम इंडिया को करने चाहिए 4 बड़े बदलाव
दिग्गज वसीम जाफर के मुताबिक भारतीय टीम को बल्लेबाजी में ज्यादा बदलाव नहीं करने चाहिए। चोटिल ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को खेलने का मौका मिल सकता है। जुरेल पिछले 2 मैच से विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप यादव को वसीम मौका देना चाहते हैं। उनका मानना है कि टीम इंडिया को 20 विकेट हासिल करने पर फोकस करना चाहिए।
जिसके कारण ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ियों के बजाय गेंदबाजों पर फोकस करना चाहिए। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा हैं, ऐसे में उनकी जगह आकाशदीप को दोबारा मौका मिल सकता है। वहीं अंशुल कंबोज को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
यहां पर देखें वसीम जाफर की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें: Test सीरीज में हुआ नए कप्तान का ऐलान, इस देश को मजबूरी में मिला 32वां कप्तान
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines