IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने आखिरकार खत्म किया रनों का सूखा, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

IND vs ENG: लंबे इंतजार के बाद श्रेयस अय्यर की टी-20 टीम में वापसी हुई. इस बार बीसीसीआई ने उनके ऊपर भरोसा जताते हुए उन्हें सीधे कप्तान बना दिया. जिसके बाद बैक टू बैक पारियों में फेल होने के बाद अब श्रेयस अय्यर ने शानदार कमबैक कर लिया है.

Shreyas Iyer

Pic Credit- X

IND vs ENG: आयरलैंड में 2-0 सीरीज मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की फॉर्म पर भी सवाल उठ रहे थे. कुछ आलोचकों ने तो उन्हें टीम से बाहर करने की मांग भी उठी थी. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया सिर्फ 6 रनों पर ही 2 विकेट भी गंवा दिए थे. ऐसे समय पर कप्तान अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे. मुश्किल समय में अपनी ताकत दिखाते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने बहुत ही शानदार पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने किंग कोहली को भी पीछे छोड़ दिया. 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

टीम इंडिया बड़ी मुश्किल में नजर आ रही थी. उस समय कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे. जिसके बाद उन्होंने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. ये टी-20 इंटरनेशनल में उनकी सबसे धीमी पारी थी. हालांकि इसी के साथ वो बतौर टी-20 कप्तान अर्धशतक जड़ने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि सबसे बड़ी बात ये रही कि अय्यर पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लिश सरजमीं पर जाकर टी-20 में अर्धशतक जड़ा है. 

विज्ञापन

इतना ही नहीं अय्यर ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. अय्यर ने बतौर अपनी तीसरी पारी में ही पहला अर्धशतक जड़ दिया. इस मामले में नंबर 1 पर सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल हैं. दोनों ने पहली पारी में ही पचासा जड़ दिया था. वहीं सुरेश रैना और रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में ही अर्धशतक ठोका था. श्रेयस अय्यर के अलावा शुभमन गिल ने भी ये कारनामा तीसरी पारी में किया था. वहीं विराट कोहली ने अपनी 5वीं पारी में पहला पचासा ठोका था. 

ये भी पढ़ें: IPL 2027 के ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 सुपरस्टार, पिछले सीजन किया था निराश

विज्ञापन

टीम इंडिया ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर 

भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद संजू सैमसन 1 रन बनाकर तो वहीं ईशान किशन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने जिम्मेदारी उठाते हुए 24 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली. उनका साथ देते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 47 गेंदों में 68 रनों की बेहद अहम पारी खेली. अंत में शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ