IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर अचानक बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड, नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

IND vs ENG: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की इंजरी ने बीसीसीआई को परेशान कर दिया है. जिसके कारण ही अब भारतीय चयनकर्ता ने बीच इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव कर दिया है. नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट का अब ऐलान हो गया है.

Shubman Gill-KL Rahul

टीम इंडिया का खास प्लान (Image: AI Generated)

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर फिलहाल 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. जिसके बाद इन दोनों टीमों के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेली जाने वाली है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को इंजरी हुई थी. बीसीसीआई ने उसके बाद टी-20 सीरीज के लिए सूर्यांश शेडगे को रिप्लेसमेंट बनाया था. दौरे के बीच में भारतीय चयनकर्ताओं ने वनडे सीरीज के लिए रेड्डी के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया गया था. हालांकि पिछली वनडे सीरीज के दौरान वो भी इंजर्ड हो गए थे. जिसके कारण ही वो टी-20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. अब बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, तो साथ में ही वनडे सीरीज के लिए नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट का ऐलान हो गया है. 

विज्ञापन

शिवम दुबे को अब वनडे टीम में भी मौका मिल गया है. लंबे समय के बाद दुबे की टीम में वापसी हुई है. टी-20 फॉर्मेट में लगातार दुबे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही उन्हें ये इनाम मिला है. प्लेइंग 11 में भी उन्हें लगातार मौका मिल सकता है. जहां पर उन्होंने अगर अच्छा प्रदर्शन किया, तो वनडे टीम में अपना दावा शिवम दुबे और मजबूत कर सकते हैं. पांड्या फिलहाल कमबैक की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में टीम इंडिया को बड़ा झटका, 4 में से 3 टी20 हारने का पड़ा भारी असर

विज्ञापन

भारत की अपडेटेड वनडे टीम

 शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, शिवम दुबे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ