'हर खिलाड़ी सोचेगा अगला नंबर मेरा है'... गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर आर अश्विन का फूटा गुस्सा
आर अश्विन ने भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को जमकर खरी खोटी सुनाई है. उन्होंने संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में न शामिल करने पर अपनी चिंता जाहिर की है.

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में अब तक भारतीय टीम 1-0 से पीछे है. 4 जुलाई को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हुआ. संजू सैमसन की जगह पर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला. ऐसे में अब आर अश्विन गौतम गंभीर पर भड़क गए हैं. उनका मानना है कि ड्रेसिंग रूम से गलत संदेश जा रहा है. Photo Source: X
गौतम गंभीर पर फूटा गुस्सा
2 / 6आर अश्विन को लगता है कि संजू को प्लेइंग 11 से बाहर कर गौतम गंभीर ने अच्छा नहीं किया. उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जिताया है. ऐसे में उन्हें इतनी जल्दी प्लेइंग 11 से बाहर नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने संजू सैमसन को टीम से निकालने पर चिंता जाहिर की है. Photo Source: X
संजू सैमसन को लेकर क्या कहा?
3 / 6उन्होंने आगे कहा " संजू इस वक्त क्या सोच रहे होंगे? वह नेट्स में किस मानसिकता के साथ अभ्यास करेंगे? इस समय भारतीय टीम के पास टॉप ऑर्डर में लगातार तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं.मुझे लगता है कि टीम संतुलन बनाने के लिए संजू को नंबर 3 पर वापस लाने के बारे में सोच सकती है, क्योंकि गौतम गंभीर सहित पूरा कोचिंग स्टाफ जानता है कि संजू के साथ यह न्याय नहीं हुआ. यह टीम के हित में नहीं है." Photo Source: X
खिलाड़ियों को लगेगा अगला नंबर मेरा
4 / 6ड्रेसिंग रूम के माहौल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा "अगर आज संजू को ड्रॉप किया गया है और कल सूर्या को बाहर किया गया, तो हर खिलाड़ी यही सोचेगा कि अगला नंबर मेरा है. किसी भी टीम के लिए ऐसा माहौल कभी भी सेहतमंद नहीं माना जा सकता." Photo Source: X
संजू 3 मैच में हुए थे फ्लॉप
5 / 6आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भी संजू सैमसन को मौका मिला था. लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर पाए. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी वह अपने बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. ऐसे में दूसरे मैच में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला. Photo Source: X
कब खेला जाएगा तीसरा टी-20 मैच?
6 / 6भारत और इंग्लैंड के बीच अब तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को खेला जाना है. ये मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा. अब देखना दिलस्प होगा कि इस मैच में संजू को मौका मिलता है या फिर मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा जताती है. Photo Source: X