Gautam Gambhir Reacts on Team India Loss IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में करोड़ों दिल टूट गए। भारतीय टीम का एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलिया ने ये मुकाबला 42 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत लिया।
इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी इमोशनल नजर आए। हालांकि टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया, जिसे तारीफ भी मिल रही है। ऑस्ट्रेलिया की जीत पर भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारत की हार और ऑस्ट्रेलिया की जीत पर रिएक्ट किया है।
गंभीर ने एक्स पर लिखा- जैसा कि मैंने कहा है, हम चाहे जो भी हों, एक चैंपियन टीम हैं। शांत हो जाओ लड़कों…ऑस्ट्रेलिया को बहुत-बहुत बधाई!
सिर्फ जीतने वाली टीम ही चैंपियन साइड नहीं होती
गंभीर ने इससे पहले कहा था- मेरा भारतीय टीम और देशवासियों को ये कहना है कि अगर परिणाम आपके पक्ष में नहीं जाता है तब भी आप चैंपियन टीम हैं। सिर्फ जीतने वाली टीम ही चैंपियन साइड नहीं होती। हमने 10 मैचों में जिस तरह से प्रदर्शन किया, वह एक जर्नी है, उसे एंजॉय करना चाहिए। रिजल्ट कुछ भी हो, हमें इन जीत का आनंद लेना चाहिए।
ट्रैविस हेड का शानदार शतक
बता दें कि टीम इंडिया इस विश्व कप में फाइनल तक अजेय रही थी। उसने सेमीफाइनल समेत अपने सभी मुकाबले जीते। हालांकि फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 241 रन का लक्ष्य दिया गया। जिसे उसने 43वें ओवर में ही हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत की हार के बाद भावुक हुए Kohli और Siraj, ‘आंख में दिखे आंसू’
फाइनल में ट्रैविस हेड ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 120 गेंदों में 15 चौके-4 छक्के ठोक 137 रन जड़े। वहीं मार्नस लाबुशेन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 110 गेंदों में 4 चौके जड़कर 58 रन बनाए।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
21 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
28 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines