IND vs AFG: इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा का धमाका, चोट की अटकलों पर लगाया खूबसूरत पारी से विराम!

Rohit Sharma Inning: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने चोटिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया. ‘हिटमैन’ अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उनकी खूबसूरत पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है.

Rohit Sharma Inning

रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी (Image: Star Sports Video Screenshot)

Rohit Sharma Inning: भारत और अफगानिस्तान के बीच लखनऊ में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. रोहित शर्मा पहले मैच में अनलकी रहे थे और शुभमन गिल के साथ तालमेल की कमी के कारण रनआउट हो गए थे. हालांकि, दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने धमाल मचा दिया. कुछ समय पहले रोहित शर्मा के चोटिल होने की अटकलें सामने आ रही थीं लेकिन अब ‘हिटमैन’ ने लखनऊ में खूबसूरत पारी खेलते हुए सभी अफवाहों को दूर कर दिया है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा का लखनऊ में धमाका

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि रोहित शर्मा को 16 मिमी का ग्रेड-3 हैमस्ट्रिंग टियर हुआ था. इसने सभी फैंस की चिंता बढ़ा दी थी और सभी यह मानकर चल रहे थे कि रोहित लखनऊ में नहीं खेलेंगे. उनके इंग्लैंड दौरे का हिस्सा बनने पर भी खतरा मंडरा रहा था. हालांकि, रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच का हिस्सा बने और उन्होंने शानदार पारी खेलकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा पहली ही गेंद से अच्छे टच में नजर आए. उन्होंने 39 गेंदों में 123.08 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 48 रनों की शानदार पारी खेली. इसी बीच उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े. पारी के 14वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर रोहित क्लीन बोल्ड हो गए और उनकी खूबसूरत पारी का अंत हो गया. हालांकि, शर्मा ने अपनी शानदार पारी से बता दिया कि वो बेहतरीन टच में हैं.

विज्ञापन

फ्लॉप हुए यशस्वी जायसवाल

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जब यशस्वी जायसवाल को नहीं चुना गया था, तो फैंस ने सिलेक्टर्स की जमकर आलोचना की थी. विराट कोहली के चोटिल होने के बाद जायसवाल को स्क्वाड में जगह मिली. पहले मैच में जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पाया. दूसरे मैच में नीतीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने के बाद जायसवाल को प्लेइंग 11 में जगह मिली. यशस्वी ओपनिंग करने आए, लेकिन 9 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ