---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AFG: इंदौर टी20 के बाद बुरा फंसा ‘विराट फैन’, कोहली के पैर छूने पर हो गई गिरफ्तारी

India vs Afghanistan 2nd T20I, Virat Kohli Superfan Detained: इंदोर टी20 में मैदान पर घुसे विराट कोहली के फैन को गिरफ्तार कर लिया गया।

---विज्ञापन---

India vs Afghanistan 2nd T20I, Virat Kohli Superfan Detained: भारत और अफगानिस्तान के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता और सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी और टीम के सबसे बड़े स्टार विराट कोहली 14 महीनों के बाद टी20 इंटरनेशनल खेलने उतरे। विराट कोहली का फैनबेस हमेशा से ही काफी बड़ा रहा और इसका एक सुंदर नजारा रविवार को इंदोर में भी देखने को मिला।

 मैदान में घुसा जबरा फैन

सोशल मीडिया पर इस जबरा फैन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वाकया उस वक्त हुआ जब विराट कोहली बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान एक फैन भागकर आया और उसने पहले विराट के पैर छुए फिर उन्हें गले लगाया। इसको देखते ही तुरंत सिक्योरिटी पर्सन वहां आए और उस फैन को डबोच कर पकड़ ले गए। हालांकि, यहां विराट ने इशारा किया और कहा कि उसे आराम से ले जाएं। पर पीटीआई के मुताबिक उस शख्स को इसके बाद गिरफ्तार किया गया और उसे तुकोगंज पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

---विज्ञापन---

इस रिपोर्ट में एक पुलिस अफसर के हवाले से बताया गया कि इस फैन के पास मैच का टिकट था और उसने होल्कर स्टेडियम के नरेंद्र हिरवानी गेट से एंट्री ली थी। यह फैन मैच के बीच बाउंड्री को फांद कर विराट से मिलने पहुंचा था। इसे विराट का जबरा फैन भी अफसर ने बताया। वहीं आगे वह बोले कि और पूछताछ की जाएगी फिर उसी हिसाब से केस रजिस्टर किया जाएगा।

---विज्ञापन---

कौन है यह जबरा फैन?

अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह व्यक्ति है कौन लेकिन एक सोशल मीडिया अकाउंट से क्लेम किया जा रहा है कि यह शख्स वही है। एक्स पर एक अकाउंट Aarav (@sigma__male_) नाम से है। इस अकाउंट से इस वाकये का वीडियो शेयर किया गया और लिखा गया कि मेरा विराट कोहली को गले लगाने का सपना आज पूरा हो गया। वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा था कि सिक्योरिटी तोड़कर विराट कोहली से मिला और यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हालांकि, अभी यह कंफर्म नहीं है कि सही में इसी शख्स ने ऐसा किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: फ्लॉप होकर भी Hit हुए रोहित शर्मा, MS धोनी का रिकॉर्ड तोड़ रच दिया कीर्तिमान

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित के फ्लॉप होने पर कार्तिक ने मारा ताना, कहा- एकमात्र Flop कप्तान

First published on: Jan 15, 2024 12:41 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola