---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AFG: फ्लॉप होकर भी Hit हुए रोहित शर्मा, MS धोनी का रिकॉर्ड तोड़ रच दिया कीर्तिमान

Rohit Sharma Made big Record: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के बाद बड़ा कीर्तिमान रच दिया है।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma Made big Record: भारत के कप्तान रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भी फ्लॉप हो गए हैं। खिलाड़ी के बल्ले से फिर से कोई रन नहीं निकला है। ऐसे में रोहित शर्मा का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में दूसरे ही गेंद पर रन आउट हो गए थे। अब दूसरे टी20 में भी रोहित के बल्ले से एक भी रन नहीं निकला है। इस मैच में रोहित शर्मा पहले ही गेंद पर बोल्ड हो गए। फजलहक फारूकी ने रोहित को एक गेंद पर ही चलता कर दिया है। रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ भले ही अभी तक फ्लॉप चल रहे हैं, बावजूद इसके खिलाड़ी ने कमाल कर दिखाया है।

https://twitter.com/shiv0037/status/1746527542222237962

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल ने छीनी शुभमन गिल की पोजिशन, Gill का विश्व कप खेलना हुआ मुश्किल!

MS धोनी से भी आगे निकले Rohit

रोहित शर्मा ने भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टी20 में कप्तानी के मामले में रोहित ने धोनी की ना सिर्फ बराबरी की है, बल्कि उन्हें पीछे भी कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए टी20 में कुल 72 मैचों में कप्तानी की थी। इनमें से भारत को 41 मैचों में जीत मिली थी। अब रोहित शर्मा ने धोनी के इस रिकॉर्ड को बराबर कर लिया है। रोहित शर्मा ने भी बतौर कप्तान भारतीय टीम को 41 मैच जीता दिया है। खास बात है कि रोहित ने ये कारनामा सिर्फ 53 मैचों में कर दिखाया है। कल अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत रोहित शर्मा की कप्तानी में 41वां जीत थी।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/SKIPPER_PCT/status/1746561857534730483

ये भी पढ़ें:- शिवम दुबे ने युवराज सिंह वाली एलीट लिस्ट में बनाई जगह, अपने नाम किया खास रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

77.35 का शानदार जीत प्रतिशत

जीत प्रतिशत की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 77.35 फीसदी टी20 मुकाबले जीती है। इससे साफ है कि रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा का बतौर कप्तान यह प्रदर्शन बता रहा है कि रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में भी कप्तानी करने के सबसे बड़े दावेदार हैं। अब भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला 17 जनवरी को खेलना है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या भारत अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप कर पाएगा।

First published on: Jan 15, 2024 10:33 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola