IND vs AFG: रोहित के फ्लॉप होने पर कार्तिक ने मारा ताना, कहा- एकमात्र Flop कप्तान

India vs Afghanistan: भारत के कप्तान रोहित शर्मा के फ्लॉप होने पर कार्तिक ने उनपर ताना मारा है। कार्तिक ने रोहित को रिकॉर्ड याद दिलाई है।

India vs Afghanistan Murli Karthik Taunt Rohit sharma on Flop

भारत के कप्तान रोहित शर्मा, Image Credit- News 24

India vs Afghanistan: भारत के दिग्गज खिलाड़ी और भारतीय टीम के कप्तान अफगानिस्तान के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले में रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं। रोहित सीरीज के पहले मुकाबले में शून्य के स्कोर पर रन आउट हो गए थे। शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच ठीक तालमेल नहीं बैठने के कारण रोहित शर्मा को अपने विकेट से हाथ धोना पड़ा था, इसके बाद रोहित दूसरे मुकाबले में भी पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए थे। इसको लेकर भारत के स्टार खिलाड़ी मुरली कार्तिक ने रोहित शर्मा पर ताना मारा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/raj3_nikhil/status/1746553539403587984

विज्ञापन

‘रोहित का 5वां गोल्डन डक’

रोहित शर्मा के लगातार फ्लॉप होने के कारण मुरली कार्तिक ने रोहित पर ताना मारते हुए कहा कि वह एकमात्र कप्तान हैं, जो अफगानिस्तान के खिलाफ इस कदर फ्लॉप हुए हैं। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा 2-2 मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं, लेकिन फिर भी उन्हें इसकी चिंता नहीं होगी। रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें कुछ खास प्रदर्शन करके दिखाना था, लेकिन वह लगातार फ्लॉप होते जा रहे हैं। मुरली कार्तिक ने कहा कि रोहित शर्मा का टी20 में यह पांचवां गोल्डन डक है।

विज्ञापन

https://twitter.com/krazy_khadija/status/1746535431011979495

विज्ञापन

अब सिर्फ फिंच हैं रोहित से आगे

साल 2022 के अगस्त महीने में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा गोल्डन डक हुए थे। रोहित शर्मा टी20 में अभी तक कुल 12 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं। इनमें से 6 ऐसे मुकाबले हैं, जिसमें रोहित खुद कप्तान थे। अब रोहित शर्मा से आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एरोन फिंच हैं, जो कप्तानी करते हुए 8 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। उम्मीद होगी कि अगले टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ