हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AFG: संजू सैमसन की एंट्री, अर्शदीप सिंह बाहर; 3 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

India vs Afghanistan 3rd T20 Playing11: भारतीय टीम तीसरे टी20 में तीन बदलाव के साथ उतरी है। संजू सैमसन को टीम इंडिया में जगह मिली है।

विज्ञापन
IND vs AFG 3rd T20 Sanju Samson in Playing 11 Three Changes Team India Arshdeep Singh Axar patel Out (Image- X)

India vs Afghanistan 3rd T20 Bengaluru: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज के पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 की अजेय बढ़ा बना चुकी है। यहां टीम इंडिया क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मुकाबले में तीन बदलाव के साथ उतरी है। संजू सैमसन समेत तीन खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हुई है।

अर्शदीप सिंह हुए बाहर

अर्शदीप सिंह को इस मुकाबले से आराम दिया गया है। वहीं आवेश खान को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली है। साथ ही संजू सैमसन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाजा इस मुकाबले में खेलते हुए नजर आए हैं। जितेश शर्मा को बाहर किया गया है, इसके अलावा अक्षर पटेल को भी आज आराम दिया गया है। यानी वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई तीन स्पिनर्स के तौर पर खेलते दिखेंगे। आज मुकेश कुमार के साथ तेज गेंदबाजी की बागडोर आवेश खान के हाथों होगी। अफगान टीम भी इस मैच में तीन बदलाव के साथ उतरी है। फजलहक फारूखी व मुजीब उर रहमान आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।

भारतीय टीम की Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान।

विज्ञापन

अफगानिस्तान की Playing 11

रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, मोहम्मद सलीब साफी, फरीद अहमद मलिक।

यह भी पढ़ें- ICC Rankings: शिवम दुबे ने लगाई 414 स्थानों की लंबी छलांग, यशस्वी जायसवाल टॉप-10 में शामिल; देखे पूरी लिस्ट

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की टीमें आमने-सामने, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Live Match

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola