सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की टीमें आमने-सामने, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Live Match

OWOF Cup Live Streaming Sachin Tendulkar vs Yuvraj Singh: सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की टीमें एक खास मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

Sachin Tendulkar vs Yuvraj Singh OWOF Cup Live Match Streaming Details Star Sports Hotstar Match Timing

Sachin Tendulkar vs Yuvraj Singh OWOF Cup Live Match Streaming Details Star Sports Hotstar Match Timing (Image- News24)

OWOF Cup Live Streaming Sachin Tendulkar vs Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट के दो महान दिग्गज सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इन दोनों ने अपने करियर में जो भी किया वो शायद हर भारतीय क्रिकेट फैन को पता है। लेकिन इनके फैंस आज भी क्रिकेट फील्ड पर जरूर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मिस करते होंगे। पर अब उनके लिए खुशखबरी सामने आ रही है। दोनों दिग्गज एक बार फिर से क्रिकेट फील्ड पर नजर आने वाले हैं। हालांकि, इस बार दोनों सेम टीम में नहीं होंगे लेकिन आमने-सामने नजर आएंगे।

विज्ञापन

कहां होगी दिग्गजों की भिड़ंत?

आपको बता दें कि One World One Family (OWOF) कप का आयोजन होने जा रहा है। इसका आयोजन 18 जनवरी को होगा। इसमें दो टीमें खेलती नजर आएंगी। जिसमें वन वर्ल्ड की कप्तानी सचिन तेंदुलकर करेंगे। जबकि वन फैमिली की कप्तानी युवराज सिंह के हाथों में होगी। इन दो दिग्गजों के अलावा कई रिटायर्ड इंटरनेशनल स्टार्स भी इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। मोंटी पानेसर, मुथैया मुरलीधरन, चामिंदा वास आदि कई दिग्गज इस मुकाबले में दिख सकते हैं। इस मैच को एक ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन मिशन के तहत खेला जा रहा है। इसका आयोजन सद्गुरु श्री मधुसूदन साई करवा रहे हैं।

विज्ञापन

कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच?

इस मैच का आयोजन गुरुवार 18 जनवरी को होगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होगी। यह मैच कर्नाटक स्थित मुद्देनाहल्ली के सत्य साईं ग्राम स्थित साई कृष्ण क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 3000 लोगों की है। फैंस युवराज, सचिन, हरभजन, इरफान पठान जैसे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए फिर से एक्शन में देख पाएंगे। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वॉड

One World: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), नमन ओझा, उपुल थरंगा, अल्वीरो पीटर्सन, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, इरफान पठान, अशोक डिंडा, अजंता मेंडिस, हरभजन सिंह, मोंटी पानेसर, आरपी सिंह, डैनी मॉरिसन।

विज्ञापन

One Family: युवराज सिंह (कप्तान), पार्थिव पटेल, मोहम्मद कैफ, डैरेन मैडी, आलोक कपाली, रोमेश कालुवितरना, युसुफ पठान, जेसन क्रेजा, मुथैया मुरलीधरन, मखाया एनटिनी, चामिंडा वास, वेंकटेश प्रसाद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ