IND vs AFG 3rd T20 Highlights: दूसरे सुपरओवर में भारतीय टीम को मिली जीत, रवि बिश्नोई बने हीरो

IND vs AFG 3rd T20 Highlights: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 को दूसरे सुपर ओवर में जीता और क्लीन स्वीप किया।

IND vs AFG 3rd T20

भारत ने दूसरे सुपरओवर में हासिल की जीत

विज्ञापन

IND vs AFG 3rd T20 Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दो सुपरओवर देखने को मिले। मैच में पहला सुपरओवर भी टाई रहा। जिसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए दूसरा सुपरओवर कराया गया। जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND Vs AFG 3rd T20: भारत ने जीता मैच

दूसरे सुपरओवर में भारतीय टीम को मिली जीत। रवि बिश्नोई ने दूसरे सुपरओवर में की शानदार गेंदबाजी। इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: दूसरे सुपरओवर में भारत ने बनाए 11रन

दूसरे सुपरओवर में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 11 रन बनाए। अब अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए 12 रन बनाने है।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: सुपरओवर भी हुआ टाई

सुपरओवर में भारत को जीत के लिए 17 रन बनाने थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया भी 16 रन ही बना सकी और सुपरओवर भी टाई हो गया।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: भारत को जीत के लिए चाहिए 17 रन

सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए हैं। अब भारत को जीत के लिए 17 रन बनाने है।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: सुपरओवर में भारत को मिली पहली सफलता

सुपरओवर में भारतीय टीम को मिली पहली सफलता। मुकेश कुमार ने गुलबदीन को किया आउट।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: टाई हुआ मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 टाई हो गया है और अब मैच सुपर ओवर में गया है। अफगानिस्तान ने 212 रन 6 विकेट गंवाकर 20 ओवर में बनाए।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: विराट कोहली ने पकड़ा शानदार कैच

अफगानिस्तान को लगा छठा झटका। नजिबुल्लाह 5 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने शानदार कैच पकड़ा। स्कोर 182/6

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: मोहम्मद नबी आउट

वाशिंगटन सुंदर ने अफगानिस्तान को दिया चौथा बड़ा झटका। मोहम्मद नबी 34 रन बनाकर आउट हुए।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: नबी ने की छक्कों की बरसात

बैक-टू-बैक विकेट गिरने के बाद मोहम्मद नबी और गुलबदीन ने लगाई भारतीय गेंदबाजों की क्लास। अफगानिस्तान का स्कोर 161/3

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: अफगानिस्तान को लगे बैक-टू-बैक दो झटके

अफगानिस्तान को एक ही ओवर में लगे दो झटके। पहले कप्तान इब्राहिम जादरान फिर उमरजई आउट हुए।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: भारत को मिली पहली सफलता

कुलदीप यादव ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। गुरबाज 50 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने पकड़ा शानदार कैच।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: गुरबाज ने जड़ा शतक

रहमानुल्लाह गुरबाज ने जड़ा शानदार अर्धशतक। ये गुरबाज के टी20 इंटरनेशनल करियर का छठा अर्धशतक है।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

अफगानिस्तान की अच्छी शुरुआत। 10 ओवर के बाद स्कोर 85/0, इब्राहिम 38 और गुरबाज 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: अफगानिस्तान की अच्छी शुरुआत

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 45/0

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। गुरबाज और इब्राहिम क्रीज पर मौजूद।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: भारत ने बनाए 212 रन

तीसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने 121 और रिंकू सिंह ने 69 रनों की पारी खेली।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: रिंकू सिंह ने जड़ा अर्धशतक

तीसरी मैच में रिंकू सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़ा है। रिंकू ने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

तीसरे टी20 मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा है। ये शतक रोहित ने 64 गेंदों पर लगाया है। ये रोहित के टी20 इंटरनेशनल करियर का पांचवां शतक है।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: रोहित-रिंकू ने संभाला मोर्चा

तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की पारी लड़खड़ाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला। भारतीय टीम का स्कोर 124/4

https://twitter.com/BCCI/status/1747632766227755187

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

तीसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर जड़ा शानदार अर्धशतक। 4 विकेट जल्दी गिरने के बाद रोहित शर्मा ने संभाला मोर्चा।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: 8 ओवर समाप्त

8 ओवर खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 48/4, रोहित शर्मा और रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद।

https://twitter.com/BCCI/status/1747624657002336724

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: संजू सैमसन आउट

भारतीय टीम को लगा चौथा बड़ा झटका। संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हुए।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: शिवम दुबे आउट

भारतीय टीम को लगा तीसरा बड़ा झटका। शिवम दुबे 1 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 21/3

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: भारत को लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम को लगा दूसरा बड़ा झटका। विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अहमद ने हासिल की दूसरी सफलता। स्कोर 18/2

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: यशस्वी जायसवाल आउट

भारतीय टीम का पहला विकेट गिर चुका है। यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: भारत की बल्लेबाजी शुरू

तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद।

संजू सैमसन की एंट्री

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर-

IND vs AFG: संजू सैमसन की एंट्री, अर्शदीप सिंह बाहर; 3 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान, मुकेश कुमार।

https://twitter.com/BCCI/status/1747606139020460362

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: टीम इंडिया में 3 बदलाव

तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव हुए है। संजू सैमसन, आवेश खान और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।

IND Vs AFG 3rd T20 Live Updates: भारत ने जीता टॉस

बेंगलुरु टी20 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी।

IND vs AFG Live Updates: 6:30 बजे होगा टॉस

तीसरे टी20 मैच के लिए 6:30 बजे टॉस होगा। इसके बाद 7 बजे मैच शुरू होगा।

IND vs AFG Live Updates: विराट कोहली हासिल करेंगे खास रिकॉर्ड

तीसरे टी20 मैच में विराट कोहली 12 हजार टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। फिलहाल विराट कोहली 12 हजार रन पूरे करने से 6 रन पीछे हैं।

IND vs AFG Live Updates: रोहित शर्मा पर होगी नजरें

सीरीज के पहले दोनों मैचों में कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए थे। ऐसे में आज फैंस को रोहित से एक शानदार पारी की उम्मीद होगी।

IND vs AFG Live Updates: टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम इंडिया का आखिरी मैच

तीसरा टी20 मैच टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप 2024 से पहले आखिरी मैच है। ऐसे में आज कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में उन खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं जो अभी तक बाहर बैठे थे।

https://twitter.com/BCCI/status/1747597134180815068

IND vs AFG Live Updates: टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव

तीसरे टी20 मैच को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन और आवेश खान की वापसी हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ