IND-U19 vs SA-U19 Live Streaming: भारत की अंडर 19 टीम साल की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से करेगी. सीरीज का पहला मुकाबला 3 जनवरी को खेला जाना है. खास बात यह है कि इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के हाथों में सौंपी गई है. बल्ले से जमकर महफिल लूट रहे वैभव इस सीरीज में अपनी कप्तानी का जलवा भी बिखेरते हुए दिखाई देंगे.
वैभव से एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की आस होगी. 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है. आइए आपको बताते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप कैसे और कहां ले पाएंगे.
कब और कहां खेला जाएगा IND-U19 vs SA-U19 का पहला यूथ वनडे मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बीच पहला यूथ वनडे मुकाबला 3 जनवरी को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा IND-U19 vs SA-U19 का पहला यूथ वनडे मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बीच पहला यूथ वनडे मुकाबला भारतीय समय के अनुसार, दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा.
कहां देख पाएंगे IND-U19 vs SA-U19 के पहले यूथ वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट?
भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बीच होने वाले पहले यूथ वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.
कहां देख पाएंगे IND-U19 vs SA-U19 के पहले यूथ वनडे मैच की LIVE स्ट्रीमिंग?
भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बीच होने वाले पहले यूथ वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार ऐप पर ले सकेंगे.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, धाकड़ बल्लेबाज हुआ चोटिल, रिकवर होने में लगेगा लंबा समय
IND U19 vs SA U19 टीम स्क्वॉड
भारत अंडर-19 टीम स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज, हरवंश पंगालिया, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, मोहम्मद एनान, राहुल कुमार, उधव मोहन, युवराज गोहिल.
साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम स्क्वॉड:: जोरिच वान शल्कविक, अदनान लागाडियन, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान/विकेटकीपर), जेसन राउल्स, अरमान मनैक, पॉल जेम्स, डेनियल बोसमैन, बैंडिले मबाथा, एनटांडो सोनी, जे जे बैसन, बयांदा माजोला, कॉर्न बोथा, माइकल क्रुइस्कैंप, लेथाबो फाहलामोहलाका, एनाथी किट्सिनी.
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines