हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ODI World Cup 2023: पाकिस्तान को उल्टी पड़ गई 'ये चाल', आईसीसी के अधिकारियों ने वनडे वर्ल्ड कप पर मांगी गारंटी: रिपोर्ट

विज्ञापन
ODI World Cup 2023 PCB

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष और सीईओ इन दिनों पाकिस्तान में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अधिकारी पीसीबी से यह गारंटी लेने के लिए लाहौर में हैं कि वह इस साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अपने मैचों के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ को लागू करने के लिए दबाव नहीं डालेगा। अंदरूनी सूत्रों ने पीटीआई से पुष्टि की कि आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और सीईओ ज्योफ एलार्डिस अक्टूबर-नवंबर में विश्व कप में टीम की भागीदारी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कुछ आश्वासन लेने के लिए विशेष रूप से लाहौर आए हैं।

क्या पाकिस्तान को उल्टी पड़ रही चाल?

दरअसल, पाकिस्तान ने एशिया कप को लेकर कहा है कि वह भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान से बाहर आयोजित करा सकता है। इसके पीछे की एक वजह ये भी है कि पीसीबी वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान के मैचों पर भारत से इसी तरह की मांग कर सकता है। हालांकि फिलहाल ये चाल उल्टी पड़ती दिखाई दे रही है।

भारत हाइब्रिड मॉडल से सहमत नहीं 

यह घटनाक्रम पीसीबी प्रमुख नजम सेठी के यह स्पष्ट करने के बाद आया है कि अगर भारतीय टीम एशिया कप से पहले पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो उनकी टीम विश्व कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी। जानकारी के अनुसार, विश्व कप के मेजबान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नजम सेठी द्वारा पेश किए जा रहे हाइब्रिड मॉडल से सहमत नहीं हैं।

हाइब्रिड मॉडल पर ये है पाकिस्तान की सोच 

सेठी द्वारा एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल का सुझाव दिया गया है। एक बार एशिया कप के आयोजन के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार किए जाने के बाद PCB, ICC से इसे विश्व कप के लिए भी लागू करने के लिए कह सकता है। सेठी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अगर पाकिस्तान सरकार टीम को भारत भेजने के बारे में मंजूरी नहीं देती है या सुरक्षा संबंधी चिंता है, तो पीसीबी आईसीसी से पाकिस्तान के मैचों को तटस्थ स्थान पर आयोजित करने के लिए कह सकता है।

आईसीसी अधिकारी निकाल रहे हल 

पाकिस्तान एशिया कप का मेजबान है और सेठी ने बार-बार कहा है कि यदि टूर्नामेंट को पाकिस्तान से किसी एक तटस्थ देश में ले जाया जाता है, तो वह प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि अगर पाकिस्तान को एशिया कप के कुछ मैचों की मेजबानी नहीं मिली तो इसका विश्व कप पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कहा जा रहा है कि आईसीसी अधिकारी, पीसीबी और बीसीसीआई के बीच एक सेतु के रूप में काम करने और एशिया कप-विश्व कप से संबंधित लंबित मुद्दों को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें