ICC Pick Player of The Month: आईसीसी ने दिसंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान कर दिया है। नवंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड को चुना गया था। अब दिसंबर महीने के लिए भी आईसीसी की ओर से इस अवॉर्ड के लिए नाम का खुलासा कर दिया गया है। बता दें कि इस अवॉर्ड के लिए 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया था। उनमें से किस खिलाड़ी को इस अवॉर्ड से नवाजा गया है, चलिए बताते हैं।
ये भी पढ़ें:- Team से लगातार बाहर रहने के बाद पहली बार आया Shikhar Dhawan का रिएक्शन, कह दी बड़ी बात
फिर से सेम टीम का हुआ कब्जा
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बार फिर से यह अवॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को ही मिला है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने बैक टू बैक प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है। आईसीसी ने दिसंबर महीने के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा है। कमिंस को पहली बार यह अवॉर्ड मिला है। ऐसे में भारतीय टीम को यहां भी झटका लगा है। खास बात है कि आईसीसी ने इस अवॉर्ड के लिए जिन 3 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट किया था, उनमें से भारत के एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं थे।
ये भी पढ़ें:- भारतीय क्रिकेट में 2 धुरंधरों ने मचा रखी है धूम, टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिलना तय!
पाकिस्तान के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाले पहले खिलाड़ी बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम और दूसरे खिलाड़ी न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स थे, लेकिन कमिंस ने इन दोनों को पीछे छोड़कर इस अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। कमिंस ने ना सिर्फ गेंदबाजी में बल्कि टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान भी शानदार प्रदर्शन किया है। कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में मात दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कमिंस ने 5-5 विकेट झटके थे। इस मैच में कमिंस ने कुल 38 ओवर में 97 रन देकर 10 विकेट लिया था। खिलाड़ी को इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया था। अब आईसीसी ने कमिंस को प्लेयर ऑफ द मंथ से भी नवाजा है।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
7 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines