'जडेजा को होना चाहिए था POTM,' विराट कोहली को अवॉर्ड मिलने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाया मुद्दा

IND vs SA, World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने नाबाद 101 रन बनाए थे। रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी में 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

Ravindra Jadeja Should Have Got POTM Award Instead of Virat Kohli Aakash Chopra Questions

Ravindra Jadeja Should Have Got POTM Award Instead of Virat Kohli (Twitter, News 24)

IND vs SA, World Cup 2023: क्रिकेट की भाषा में अक्सर कहा जाता है कि अगर बॉलर पांच विकेट लेता या बल्लेबाज 100 रन बनाता है, तो दोनों की उपलब्धि एक जैसी होती है। ऐसा ही कुछ वर्ल्ड कप 2023 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में देखने को मिला। इस मैच में टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को 243 रनों से पीट दिया। भारत की इस जीत में दो खिलाड़ियों ने सबसे अहम योगदान निभाया। जिसमें नाबाद 101 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली थे। दूसरी ओर 9 ओवर में 33 रन देकर रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके थे।

विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों का जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड देने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया था। जड्डू ने साउथ अफ्रीका की टेल नहीं बल्कि टॉप ऑर्डर के खिलाड़ियों को आउट किया था। ऐसे में चोपड़ा को लगता था कि रवींद्र जडेजा को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाना चाहिए था।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या बोले चोपड़ा?

विराट कोहली ने इस पारी में 49वां और ऐतिहासिक शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर की बराबरी की थी। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने जियो सिनेमा पर डेली स्पोर्ट्स शो #AAKASHVANI में कहा कि, ‘रवींद्र जडेजा पूरी तरह साउथ अफ्रीका पर हावी रहे। मेरे विचार में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था।’

विज्ञापन

चोपड़ा ने आगे कहा कि,’पांच विकेट लेना काफी मुश्किल होता है। अगर उदाहरण देखें तो वह सिर्फ दूसरी भारतीय स्पिनर हैं जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा किया। उन्होंने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को आउट किया, ना कि टेल को।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ