हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गौतम गंभीर ने बताई अंदर की कहानी

Gautam Gambhir on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी 4 मैच में की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था. अब कोच गौतम गंभीर ने वैभव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने इसके पीछे की असली वजह भी बताई है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी/ Image Source: ANI

Gautam Gambhir on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने इस साल ही भारत के लिए इंग्लैंड दौरे पर टी-20आई डेब्यू किया और सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी बने. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा. वैभव को इंग्लैंड दौरे के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में मौका मिला. उन्होंने इस सीरीज में सभी 3 मैच खेले. लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज और जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया, जिसके बाद गौतम गंभीर ने उन्हें काफी समझाया था.

गौतम गंभीर ने बताई अंदर की बात

जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और इस सीरीज में वैभव ने अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक जमाया. ये उपलब्धि उन्होंने 15 साल और 118 दिनों में हासिल कर ली. वह पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी भी बने थे. इसके बाद वैभव को लगातार 4 मैच में जगह नहीं मिली. अब कोच गौतम गंभीर ने इसकी वजह बताई है. गौती ने कहा कि उन्होंने वैभव को समझाया था.

गौती ने कहा कि मैंने वैभव को समझाया था कि फॉर्म में होने का मतलब ये नहीं कि उन्हें तुरंत मौके मिल जाएं. गंभीर ने कहा कि मेरे लिए ये नया अनुभव था. मैंने उसे समझाया कि लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के कारण उन्हें अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा. उन्होंने ये भी कहा कि सोशल मीडिया या बाहरी शोर से किसी खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलती है.

विज्ञापन

गंभीर ने आगे कहा कि प्लेइंग 11 का चुनाव इस बात से किया जाता है कि कौन सा खिलाड़ी टीम को मैच जिता सकता है. या उस समय की बेस्ट प्लेइंग 11 क्या है. कौन सा खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. क्योंकि अगर वैभव आज खेलता है, तो मेरे और जिसे भी हम टीम से बाहर रखेंगे, चाहे वह अभिषेक हो या संजू, उनके बीच इस बारे में काफी मुश्किल बातचीत होगी.

गंभीर ने की संजू और अभिषेक की तारीफ

गंभीर ने अभिषेक और संजू की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने पिछले डेढ़ दो साल में काफी प्रभाव डाला है. ऐसे में 3 या 4 खराब पारियों के बाद उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता और शानदार फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ियों को मौके नहीं दिए जा सकते. इसलिए कभी-कभी खिलाड़ियों को मौका मिलने का इंतजार करना पड़ता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola