क्या संजू सैमसन का T20I करियर खत्म? टीम इंडिया से बाहर करने के बाद गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

Gautam Gambhir Statement on Sanju Samson: संजू सैमसन अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से भी सैमसन का नाम गायब है. हेड कोच गौतम गंभीर ने सैमसन को टीम से बाहर करने को लेकर बड़ा बयान दिया.

Gautam Gambhir Statement on Sanju Samson

गंभीर ने संजू को लेकर क्या कहा? (Image: Instagram/imsanjusamson and Instagram/gautamgambhir55)

Gautam Gambhir Statement on Sanju Samson: संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में फ्लॉप रहने के बाद बाहर कर दिया गया. उनके लिए आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज भी कुछ खास नहीं रही थी. संजू सैमसन को सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 से ही ड्रॉप नहीं किया गया है, बल्कि वो जिम्बाब्वे के विरुद्ध T20I सीरीज का हिस्सा भी नहीं हैं. कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि अब शायद संजू की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल है. हालांकि, गौतम गंभीर ने अब संजू के T20I करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

‘संजू सैमसन को मैंने पहले ही…’

तीसरे T20I के बाद गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इसी बीच उनसे संजू सैमसन को टीम इंडिया से बाहर करने के बारे में पूछा गया. हेड कोच गंभीर ने बताया, ‘पहली बात यह है कि मैंने मेरी ओर से संजू सैमसन को पहले ही क्लैरिटी दे दी थी. हम बातचीत सिर्फ खिलाड़ी और कोच के बीच रहेगी. यह बात बाहर नहीं आने वाली है.’

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने आगे कहा, ‘संजू सैमसन ने जो कुछ टीम इंडिया के लिए किया है, वो शानदार है लेकिन कई बार आपको फॉर्म देखनी पड़ती है. ऐसा कोई रूल नहीं है कि संजू सीरीज में कमबैक नहीं कर सकते. इंटरनेशनल क्रिकेट में नतीजे जरुरी है. हम नतीजे निकालने के लिए सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ उतरने की कोशिश करते हैं. मेरा हमेशा से मानना है कि हर किसी को अपनी जगह कमानी होती है.’

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: एकतरफा हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी! वैभव सूर्यवंशी की जगह पर भी खतरा?

विज्ञापन

टीम इंडिया की हार पर क्या बोले गंभीर?

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम मात्र 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. यह भारत की T20I इतिहास की सबसे बड़ी हार है. गंभीर ने इस पर बात करते हुए कहा, ‘जब टीम को रिसेट किया जाता है, तो ऐसा प्रदर्शन होता है. प्लेइंग 11 में काफी बदलाव हुए हैं. भले ही बदलाव कप्तानी में हो, या ओपनिंग कॉम्बिनेशन में. अभी हार्दिक और बुमराह भी नहीं हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ