ENG vs IND: एकतरफा हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी! वैभव सूर्यवंशी की जगह पर भी खतरा?
Team India: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I में करारी हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. आइए 3 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है.

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में तीसरा T20I मैच खेला गया है. इस मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और 125 रन से उन्हें हार मिली. टीम इंडिया पांच मैचों की T20I सीरीज में 2-0 से पीछे है. कप्तान श्रेयस अय्यर अब यहां से श्रृंखला नहीं जीत सकते लेकिन उनके पास इसे 2-2 की बराबरी पर खत्म करने का सुनहरा मौका है. इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकते हैं और कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है. (Image: Twitter/X)
तिलक वर्मा
2 / 6तिलक वर्मा टीम इंडिया के उपकप्तान हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. तीसरे T20I में वो 11 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. तिलक ने इस सीरीज में अब तक 3 मैचों में मात्र 40 रन बनाए हैं. उन्हें बाहर करके संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जा सकता है. (Image: Twitter/X)
अक्षर पटेल
3 / 6अक्षर पटेल का तीसरे T20I मैच में प्रदर्शन खराब रहा. वो टीम इंडिया के सबसे महंगे गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवरों में 12.25 की इकोनॉमी से 49 रन लुटा दिए. बल्ले से पटेल ने मात्र 10 रन बनाए. अब उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में लाया जा सकता है. (Image: Instagram/akshar.patel)
शिवम दुबे
4 / 6शिवम दुबे ने पिछले दो मैचों में कुल 7 रन बनाए हैं. वो अच्छे टच में नजर नहीं आ रहे हैं और अब उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को खेलने का मौका मिल सकता है, जिनके लिए IPL 2026 और ट्राई नेशन सीरीज दोनों शानदार रही थी. (Image: instagram/sonysportsnetwork)
वैभव सूर्यवंशी की जगह पर भी संकट!
5 / 6वैभव सूर्यवंशी के लिए भले ही शुरुआती दो मैच निराशाजनक रहे हैं लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जाना मुश्किल नजर आ रहा है. वो टीम इंडिया के लॉन्ग टर्म प्लान का हिस्सा हैं. हालांकि, अगर चौथे T20I में भी वैभव फेल हुए, तो वो भी बाहर हो सकते हैं. (Image: AI Generated)
चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (c), ईशान किशन, सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह. (Image: AI Generated)