क्रिकेट जगत में पसरा मातम, पूर्व भारतीय अंपायर का निधन, ऐतिहासिक मैच में निभाई थी अहम भूमिका

V. Vikram Raju passed away at 92 Age: पूर्व भारतीय अंपायर वी विक्रम राजू का निधन हो गया है. वो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1986 में हुए ऐतिहासिक मैच में अंपायरिंग करते हुए नजर आए थे. KSCA ने विक्रम राजू को श्रद्धांजलि दी.

V. Vikram Raju Died at 92 Age

V. Vikram Raju Died at 92 Age: पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर वी विक्रम राजू का बेंगलुरु में निधन हो गया है. उन्होंने फर्स्ट क्लास में सालों तक अंपायरिंग की और अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भी उन्होंने अहम किरदार निभाया. विक्रम राजू ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 1986 में हुए ऐतिहासिक मैच में अंपायरिंग की थी. यह मुकाबला टाई हो गया था. कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन ने पोस्ट डालते हुए विक्रम राजू के निधन की खबर साझा की और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

पूर्व भारतीय अंपायर का हुआ निधन

पूर्व भारतीय अंपायर वी विक्रम राजू 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए. KSCA ने स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, ‘पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर विक्रम राजू के निधन पर कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष और मैनेजमेंट को बहुत दुख है. उन्होंने दशकों तक क्रिकेट के खेल के लिए ईमानदारी से सेवा दी. एक अंपायर के तौर पर उन्होंने खेल के टॉप लेवल पर नाम कमाया.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से ‘इग्नोर’ होने के बाद रजत पाटीदार ने मचाया तहलका, धुआंधार अर्धशतक जड़ सिलेक्टर्स को दिया करारा जवाब!

कैसा रहा विक्रम राजू का करियर?

विक्रम राजू ने 42 फर्स्ट क्लास मैचों में अंपायरिंग की. इसके अलावा उन्होंने 5 एकदिवसीय और 2 टेस्ट मैचों में भी अंपायरिंग की है. 1986 में चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शानदार टेस्ट मैच हुआ. यह उस समय तक क्रिकेट इतिहास का दूसरा मैच था, जो टाई हुआ था. इसके पहले ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 1960 में ब्रिस्बेन में हुआ मुकाबला टाई हुआ था.

विज्ञापन

चार दशक पहले चेन्नई में हुए इस मुकाबले में विक्रम राजू का एक फैसला टीम इंडिया को भारी पड़ा, जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना भी हुई. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ग्रेग मैथ्यूज की गेंद पर उन्होंने नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने आए मनिंदर सिंह को LBW आउट दे दिया था. इसी वजह से भारतीय टीम 348 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 347 रन पर ऑलआउट हो गई. अंपायरिंग करियर के बाद राजू ने मैच रेफरी की भूमिका भी निभाई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ