टीम इंडिया से 'इग्नोर' होने के बाद रजत पाटीदार ने मचाया तहलका, धुआंधार अर्धशतक जड़ सिलेक्टर्स को दिया करारा जवाब!

Rajat Patidar Incredible Inning: IPL 2026 में धमाल मचाने के बावजूद रजत पाटीदार को भारत की टी20 टीम में जगह नहीं मिली है. अब रजत ने मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग में बड़ी पारी खेलकर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है.

rajat patidar (1)
1 / 6

Rajat Patidar Incredible Inning: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का IPL 2026 में प्रदर्शन काफी शानदार साबित हुआ. इस सीजन में 500 से अधिक रन बनाने के बावजूद रजत पाटीदार को भारत की टी20 टीम में जगह नहीं मिली है. पाटीदार ने चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने के एक दिन बाद ही जोरदार अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने अपनी इस पारी से यह बताने की कोशिश की है कि चयनकर्ताओं ने कितनी बड़ी गलती की है.

विज्ञापन

रजत पाटीदार ने मचाया तहलका

रजत पाटीदार ने मचाया तहलका2 / 6

रजत पाटीदार ने मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग में ग्वालियर चीता के लिए मालवा स्टैलियन्स के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की. उन्होंने 30 गेंदों में 65 रन की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े. पाटीदार ने इस मुकाबले में 216.67 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

टीम की जीत में निभाया अहम किरदार

टीम की जीत में निभाया अहम किरदार3 / 6

रजत पाटीदार की इस पारी का ग्वालियर की जीत में बड़ा किरदार रहा. टीम एक समय पर 3 विकेट के नुकसान पर 41 रन पर खेल रही थी. इसके बाद रजत पाटीदार ने अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर टीम को 190 रन के बड़े स्कोर पर पहुंचाया. जवाब में मालवा स्टैलियन्स की टीम 139 रन पर ऑलआउट हो गई और 51 रन से ग्वालियर की जीत हुई.

रजत पाटीदार ने जारी रखी IPL की फॉर्म

रजत पाटीदार ने जारी रखी IPL की फॉर्म4 / 6

रजत पाटीदार ने IPL 2026 में RCB के लिए 15 मैचों में 501 रन बनाए. पाटीदार ने टूर्नामेंट में 192.69 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और कुल 5 अर्धशतक जड़े. उन्होंने अपनी IPL फॉर्म को मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग में भी जारी रखा.

विज्ञापन

टीम इंडिया में नहीं हुआ सिलेक्शन

टीम इंडिया में नहीं हुआ सिलेक्शन5 / 6

IPL जैसे कठिन टूर्नामेंट में किसी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के लिए 500 से अधिक रन बनाना बड़ी बात है. रजत ने यह कारनामा करके दिखाया. इसके बावजूद भी पाटीदार को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली.

रजत ने सिलेक्टर्स को दिया करारा जवाब!

रजत ने सिलेक्टर्स को दिया करारा जवाब!6 / 6

रजत पाटीदार इतना तगड़ा प्रदर्शन करने के बावजूद इग्नोर हो गए. अब मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग में रजत ने अपनी धुआंधार पारी से यह संदेश दिया है कि उन्हें नजरअंदाज करना चयनकर्ताओं की बड़ी गलती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन