---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘मुझे जरूरत नहीं…’ भारत का नया T20I कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर ने साधा गौतम गंभीर पर निशाना?

Shreyas Iyer Big Statement: श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान नियुक्त किए गए हैं. अय्यर आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से अपना कायर्काल शुरू करेंगे. इससे पहले अब उन्होंने कप्तान बनने को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.

---विज्ञापन---

Shreyas Iyer Big Statement: श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के नए T20I कप्तान बन चुके हैं. 2028 के टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए BCCI और चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है. वो आयरलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला से अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे और फिर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की कमान संभालेंगे. इससे पहले अब श्रेयस अय्यर ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है, जिससे लग रहा है कि उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है.

श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

श्रेयस अय्यर हाल ही में एक इवेंट में नजर आए थे, जहां उन्होंने टीम इंडिया का नया T20I कप्तान बनने के बारे में बात की. अय्यर ने साफ किया कि वो अपना अंदाज नहीं बदलेंगे और किसी और की परछाई में नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘मेरे सामने अब कप्तान के रूप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. यह एक बढ़िया चुनौती है लेकिन मुझे अपना अंदाज बदलने की जरूरत नहीं है. मुझे वैसा ही रहना है, जैसा मैं पहले था. मुझे किसी के जैसा नहीं बनना है और न ही मैं किसी की परछाई में रहना चाहता हूं.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका! 3 बड़े खिलाड़ी अगली सीरीज से हुए बाहर, IPL 2026 के बाद लगी इंजरी की झड़ी

क्या अय्यर ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना?

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने 2024 का IPL सीजन अपने नाम किया था. उन्हें टीम की सफलता का उतना श्रेय नहीं मिला. फैंस और मैनेजमेंट ने अय्यर के योगदान को स्वीकार किया लेकिन टीम के मेंटर गौतम गंभीर को असली मास्टरमाइंड कहा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर इस बात से खुश नहीं थे. श्रेयस ने भारत का T20I कप्तान बनने के बाद अपने बयान से संकेत दिए हैं कि अब वो गौतम गंभीर की परछाई में नहीं रहेंगे और अपने हिसाब से फैसले लेंगे.

---विज्ञापन---

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

ये भी पढ़ें:- क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव? ‘स्काई’ के चौंकाने वाले कदम ने सोशल मीडिया पर मचाया हड़कंप!

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2026 10:33 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola