भारत में इस चैनल पर होगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की Live Streaming, फैंस के लिए आई बड़ी गुड न्यूज

FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में फीफा वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बीते कई दिनों से घमासान देखने को मिल रहा था. अब इसको लेकर बड़ा ऐलान हो गया है. भारत में फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी न्यूज़ सामने आ रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि किस चैनल पर टूर्नामेंट में भारत की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

jacket - 2026-06-01T174513.756

FIFA World Cup 2026 Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. बीते कई दिनों से भारत में फीफा वर्ल्ड कप के इस सीजन को लेकर तेज से चर्चा चल रही थी. पहले जानकारी सामने आ रही थी कि इस बार विश्व कप की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर जियोहॉटस्टार और सोनी के साथ बात नहीं बन पाई जिसके बाद दूरदर्शन के साथ भी बातचीत हो रही थी. इसमें अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो कि भारत के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है. भारत में अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट के राइट्स जी एंटरटेनमेंट ने हासिल कर लिए हैं. 

विज्ञापन

2026 से 2034 तक के हासिल किए राइट्स

जी एंटरटेनमेंट की तरफ से सोमवार को इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. जी ने FIFA वर्ल्ड कप 2026, फीफा महिला वर्ल्ड कप 2027 और फीफा वर्ल्ड कप 2030 समेत 39 फीफा इवेंट्स के मीडिया राइट्स हासिल किए हैं. इस साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है जो कि 19 जुलाई तक खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट के मेजबानी की जिम्मेदारी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के हाथों में होगी. भारतीय समय के अनुसार फुटबॉल के मुकाबले रात में टेलीकास्ट होंगे. 

विज्ञापन

इस चैनल पर होगा लाइव टेलीकस्ट

जी एंटरटेनमेंट की तरफ से फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट नए चैनल यूनाइट 8 पर किया जाएगा. इसी के साथ ओटीटी पर मैच देखने को लिए जी5 पर जाना होगा. जी की तरफ से 4 चैनलों की शुरुआत इस साल की शुरुआत में ही की थी. Unite8 Sports 1 (हिंदी), Unite8 Sports 1 HD (हिंदी), Unite8 Sports 2 (अंग्रेजी) और Unite8 Sports 2 HD (अंग्रेजी) ये सभी चैनल होंगे. 

इसके ऐलान करते हुए ZEEL के CEO पुनीत गोयनका ने कहा, “हम दुनिया के सबसे बड़े खेलों के आयोजन को भारत में लाना चाहते हैं. फुटबॉल में निवेश करना दिखाता है कि हम भविष्य में इसकी ग्रोथ की संभावना को देख रहे हैं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ