IPL 2026 खत्म होने के बाद अब इस सीरीज में तबाही मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Vaibhav Sooryavanshi next match: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी अब किस सीरीज में खेलती हुई नजर आने वाले हैं, ये सवाल हर किसी के मन में बना हुआ है. वो इंडिया ए की टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे. किस टीम के खिलाफ वो खेलते हुए दिखेंगे आइए आपको बताते हैं. यहां देखें पूरा शेड्यूल

jacket - 2026-06-01T163821.956

Vaibhav Sooryavanshi next match: आईपीएल 2026 अब खत्म हो चुका है. इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजता हुआ नजर आया. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इस सीजन ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. इस एक सीजन में अपने प्रदर्शन के दम पर वैभव ने पूरे क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़ी है. ऐसे में फैंस को इंतजार है कि आईपीएल के खत्म होने के बाद वैभव अब किस टूर्नामेंट या सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि वो किस टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे. यहां देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए दिखाएंगे दम

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल खत्म होने के बाद इंडिया ए के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. इस दौरे के लिए बीसीसीआई की तरफ से इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया गया है. आईपीएल के कई युवा सितारे इस ट्राई सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम को फेवरेट माना जा रहा है तो वहीं हर किसी की नजरें वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर रहने वाली हैं. 

विज्ञापन

तिलक वर्मा के हाथों में होगी कप्तानी

इस ट्राई सीरीज के लिए स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा के हाथों में इंडिया ए की कप्तानी होने वाली है. इसके अलावा रियान पराग के सीरीज से बाहर होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बडोनी और निशांत सिंधु को भी मौका मिला है. इंडिया ए की टीम 9 जून को इस सीरीज में अपना पहला मुकाबला खेलेगी तो वहीं फाइनल का मैच 21 जून को खेला जाएगा. 

श्रीलंका ए-टीम ट्राई-सीरीज 2026 का शेड्यूल
मैच तारीख मुकाबला वेन्यू
पहला मैच 9 जून श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए डांबुला
दूसरा मैच 11 जून अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए डांबुला
चौथा मैच 15 जून श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए डांबुला
पांचवां मैच 17 जून अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए डांबुला
फाइनल 21 जून फाइनल मुकाबला डांबुला

ये भी पढ़िए- ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया स्क्वाड का ऐलान, राजस्थान रॉयल्स के फ्लॉप खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ