मोहम्मद शमी के लिए अजीत अगरकर पर निकाली दिग्गज ने भड़ास, पूछा सवाल- ‘हिम्मत है तो बुमराह को करो बाहर’

Team India: मई 19 को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था. जहां पर भी टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला था. जिसको लेकर अब पूर्व खिलाड़ी ने टीम इंडिया के हेड कोच अजीत अगरकर पर गुस्सा निकाला है.

Mohammed Shami and Ajit Agarkar

Mohammed Shami and Ajit Agarkar

Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने से पहले मोहम्मद शमी के कमबैक को लेकर बातें चल रही थी. हालांकि 19 मई को जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ को शमी का नाम गायब दिखा. इसके बारे में जब भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से पूछा गया, तो उन्होंने शमी की फिटनेस पर ही सवाल उठा दिया. जिससे टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर खुश नहीं हैं. उन्होंने अजीत अगरकर को जमकर खरी खोटी सुनाई है. 

विज्ञापन

अजीत अगरकर के बयान से खुश नहीं हैं वसीम जाफर 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अजीत अगरकर से मोहम्मद शमी को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, ‘जहां तक ​​हमें बताया गया है, इस समय उनका शरीर उन्हें इजाजत दे रहा है. मुझे पता है कि उन्होंने इस साल डोमेस्टिक सीजन खेला है. लेकिन, मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार इस समय वह टी20 क्रिकेट के लिए तैयार हैं. इसलिए उनके नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई.’  

विज्ञापन

इस जवाब को सुनकर घरेलू क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर खुश नहीं है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘यह बकवास है. हम शमी के बारे में बात कर रहे हैं, किसी भी प्लेयर के बारे में नहीं. यह मोहम्मद शमी की बेइज्जती है. यह लड़का परफॉर्म कर रहा है और आप कहते हैं कि वह सिर्फ टी20 के लिए फिट है. यह एक बहाना है. अगर आप उसे नहीं मानते हैं, तो साफ कह दें, ‘हमने उसे इग्नोर किया है.’ यह एक सही बात होगी. वह बंगाल को अकेले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल तक ले जाने के बाद आ रहा है, जिस तरह से उसने बॉलिंग को लीड किया था.’ 

विज्ञापन

वसीम जाफर को आया गुस्सा 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर शमी के नहीं खेलने से बहुत ज्यादा नाराज हैं. शमी हाल के समय में घरेलू क्रिकेट खेल कर आ रहे हैं. जिसके कारण ही अपनी नाराजगी जताते हुए वसीम जाफर ने कहा, ‘अगर बुमराह चोटिल हो जाते हैं और वह वापस आते हैं? क्या आप उनके साथ भी ऐसा ही बर्ताव करेंगे? मोहम्मद शमी भी इसी कैटेगरी में हैं. किसी भी इंटरनेशनल बैटर से पूछिए और वे उन्हें टॉप पर रखेंगे. यह भारत को दी गई उनकी सर्विस का अपमान है.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ