ENG vs IND: फ्लॉप होने के बाद भी नहीं कटेगा वैभव सूर्यवंशी का प्लेइंग 11 से पत्ता! संजू सैमसन को करना होगा इंतजार

ENG vs IND: टीम इंडिया में डेब्यू करने के बाद से 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश ही नजर आ रहा है. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या उनको अगले मैच की प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया जाएगा. आइए आपको भी बताते हैं क्या है पूरा मामला..

Screen Grab from Social Media

Screen Grab from Social Media

ENG vs IND: 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार हर किसी को था. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन को बाहर कर वैभव को मौका दिया गया लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए. उनका इंटरनेशनल डेब्यू खास नहीं रहा और वो पहले मैच में केवल 14 रन ही बना पाए. इसके बाद दूसरे मैच में भी वो केवल 13 रन की पारी ही खेल पाए. ऐसे में अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि कब लगातार फ्लॉप होने के बाद क्या उनको प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है या नहीं? 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के ऊपर मैनेजमेंट को भरोसा

वैभव सूर्यवंशी के ऊपर टीम इंडिया के मैनेजमेंट को पूरा भरोसा है. ऐसे में वो लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहने वाले हैं. हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि वैभव को एक लंबा रन दिया जाएगा. इसके लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन या संजू सैमसन में से किसी एक का पत्ता कटेगा और ऐसा ही हुआ भी. संजू सैमसन को ताजा फॉर्म के आधार पर प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया. ऐसे में ये तो साफ है कि वैभव को इतनी जल्दी प्लेइंग 11 से बाहर नहीं होने वाले हैं. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को दिखाना होगा बल्ले से दम

संजू सैमसन जैसे विश्व कप विजेता खिलाड़ी को बाहर कर वैभव को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल रहा है. 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का दबाव अलग होता है लेकिन उनको बल्ले का दम दिखाना होगा. उनके पास क्षमता की कोई कमी नहीं है. हाल ही में हुए आईपीएल 2026 में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया था. इसके बाद ट्राई सीरीज के फाइनल में भी उन्होंने 94 रनों की आतिशी पारी खेली थी. इंटरनेशनल क्रिकेट में फैंस को अभी भी उनकी धमाकेदार पारी का इंतजार है. भारत और इंग्लैंड के बीच का अगला मुकाबला 09 जुलाई को खेला जाएगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ